March 11, 2026

वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न — स्वर्ण पब्लिक हाई स्कूल

Date:

Share post:

कीक्ली ब्यूरो, 19 सितम्बर, 2015, शिमला

swaran.19.9.15bप्रदेश में साक्षरता दर बढ़ाने और शिक्षा में गुणवत्ता लाने में प्रदेश सरकार द्वारा सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने यह विचार आज स्वर्ण पब्लिक हाई स्कूल टुटीकंडी शिमला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहे। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा मेहता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया व स्कूल की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट पढ़ी व अन्य गतिविधियों से अवगत करवाया।

swaran.19.9.15उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रदेश में शिक्षा के विकास में अहम भूमिका रही है। प्रदेश में स्कूलों के खेल कलैंडरों में निजी स्कूलों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जल्द ही सरकारी व निजी स्कूलों के संयुक्त खेल कलैण्डर की मांग रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लागू होने से जहां सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चों को परस्पर मंच सांझाकर एक दूसरे के प्रति व्यवहारिक जानकारी प्राप्त कर वहीं प्रतिस्पर्धा की भावना भी उत्पन्न होगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी छात्र-छात्राओं के लिए अनिवार्य है। शिक्षा से जहां बौद्धिक विकास होता है, वहीं अन्य गतिविधियों से व्यक्तित्व और शारीरिक विकास के अतिरिक्त भविष्य के प्रति नई संभावनाओं का सृजन भी होता है।

इस अवसर पर उन्होंने सरकार की ओर से स्कूल को 11 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा भी की। उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।

swaran.19.9.15a

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

उप रोजगार कार्यालयों में कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन

जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से विभिन्न सुरक्षा पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा...

स्टाफ नर्सों की खुशखबरी: अब पढ़ाई में पूरा वेतन

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अब उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली स्टाफ नर्सों को पहले की...

आईजीएमसी शिमला में रोबोटिक सर्जरी सुविधा शुरू

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला में 28.44 करोड़ रुपये...

CM Assures Consideration of Kandaghat Demand

A delegation from the Kandaghat area of Solan district, led by Health Minister Dhani Ram Shandil, met CM...