जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग शिमला (हि.प्र.) में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों के द्वारा एक लघुनाटिका प्रातः कालीन सभा में प्रस्तुत की गयी | इस लघुनाटिका के माध्यम से हमारे समाज में बुरी तरह से फ़ैल चुकी नशे की बीमारी के विरोध में एक सन्देश दिया गया | इस लघुनाटिका के माध्यम से यह बताया गया की नशे की लत किस तरह हमारे युवा वर्ग, जो की देश का भविष्य है, को अन्दर से खोखला कर रही है | कुमारी ऋचा पितान ने इस सम्बन्ध में एक भाषण दिया जिसमें विद्यार्थियों को नशे की बीमारी से दूर रहने का सन्देश दिया गया | कक्षा बाहरवी विज्ञान वर्ग के जिन विद्यार्थियों ने इस लघुनाटिका में भाग लिया उनके नाम इस प्रकार है: हर्षित, यथार्थ, रूद्र राज, सचिन, राहुल, गगन, आयुष,  निधि, प्रेरणा, निकिता, ऋचा और अजय |  इस लघुनाटिका के माध्यम से विद्यार्थियों ने सन्देश दिया की किस प्रकार देश में हर साल लाखों की तादाद में लोग सिर्फ नशे की वजह से मरते हैं | समाज के सभ्य नागरिक बनने से पहले ही खत्म हो जाते हैं | लाखों माता-पिता की आशाएं धूमिल हो जाती है | अंत में प्राचार्य श्री सुमन कुमार जी ने लघुनाटिका में भाग ले रहे विद्यार्थियों की बहुत प्रशंसा की तथा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी | इस लघुनाटिका के आयोजन में श्री अमित कुमार प्रवक्ता कंप्यूटर विज्ञान और श्रीमती अंजली एफ.सी.एस.ए. का विशेष योगदान रहा |

Previous articleएसवीएम पदमावती का वार्षिक समारोह
Next articleहिमालयन स्कूल में पेंटिंग व लेख प्रतियोगिता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here