राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 27 अगस्त, 2015, शिमला

युवा भारत सामाजिक संस्था द्वारा पौधारोपण; बनूटी में रोपे 80 से अधिक पौधे; पर्यावरण पर दी छात्रों को जानकारी

Bhanuti.27.8.15युवा भारत सामाजिक संस्था ने बनूटी के नजदीक धायला पंचायत में संस्था के अध्यक्ष सुनील ठाकुर के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य बिमला कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं तथा स्कूली बच्चों को वनों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होनें कहा कि आज प्रदेश में वन कटान तथा भूस्खलन होना चिंतनीय है। वन तथा पेड़ हमारे प्रकृति की धरोहर हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ों तथा वनों की रक्षा के लिए बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।

उन्होनें कहा कि युवा भारत संस्था पेड़ लगाने तथा वनों को बचाने के लिए जो प्रयास कर रहा है वह अति सराहनीय है। युवा भारत संस्था के अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने बताया कि आज युवा भारत ने 80 से अधिक भिन्न-2 किस्मों के पौधे जिसमें देवदार, चीड़, बान, पाजा, सिल्वर ओक, दाडू, अनार आदि के पौधे रोपे गए।

आज इस कार्यक्रम में आस्था स्कूल, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों के साथ मिलकर पौधारोपण किया तथा स्कूली बच्चों को वन संरक्ष्ण तथा भूस्खलन की भी जानकारी प्रदान कर स्कूली बच्चों को जागरूक किया गया। सुनील ठाकुर ने कहा कि युवा भारत सामाजिक संस्था पिछले 4 वर्षों से ऐसे सामाजिक कार्यक्रम करता रहा है और आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से आम जनमानस को प्रकृति के महत्वता के लिए जागरूक करेगा। उन्होनें कहा कि आज पेड़ों को तथा जंगलों को बचाने की बड़ी आवश्यकता है तथा संस्था ने आहवान किया कि रक्षाबंधन के दिन प्रत्येक पेड़ को अपना भाई मानकर उनकी रक्षा के लिए राखी बांधने के लिए भी प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में किरण बावा, आस्था स्कूल के प्रधानाचार्य एम पी शर्मा, मोहन सिंह ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, हेमंत शर्मा, जगजीत राजा, विवेक, मनोज, रोशन वर्मा, नंदलाल, सीता कुमारी, यशपाल, अमरचंद, अनिता ठाकुर, मधुबाला, मीरा, गीता देवी, शारदा, कृतिका गौरव कश्यप, रणदीप कंवर, गीताराम, संजय, राजेन्द्र ठाकुर, इंद्र सिंह ठाकुर, नरेश, तिलक ठाकुर उपस्थित रहे।

Previous articleरावमापा संजौली में हिन्दी भाषण प्रतियोगिता; नरेंद्र ने जीता पहला पुरस्कार
Next articleRakhi Celebrations by Students of GNFPS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here