नशे के खिलाफ एंटी-चिट्टा ग्राम सभाओं का आयोजन

Date:

Share post:

शिमला में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश और जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 21 और 22 जनवरी 2026 को विशेष “एंटी-चिट्टा ग्राम सभाओं” का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल नशे, विशेषकर चिट्टा/हेरोइन के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से की जा रही है। इन सभाओं में नशे के नुकसान, नशा तस्करों की सूचना देने पर राज्य सरकार द्वारा नकद इनाम, नशे के आदी व्यक्तियों के पुनर्वास की सरकारी पहल, और ग्राम पंचायत को नशामुक्त बनाने के लिए प्रधान द्वारा शपथ ग्रहण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है और अधिकतम जन-भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इसमें ग्रामसभा के सभी वयस्क सदस्य, ग्राम पंचायत के चुने हुए प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह (SHG), युवक और महिला मंडल, विभागीय अधिकारी, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता, स्कूल प्रबंधन समितियां, नशा निवारण समितियों के सदस्य तथा स्थानीय संस्थान और गांव के विकास से जुड़े अन्य हितधारक शामिल होंगे। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों से अपील की है कि वे इन विशेष ग्राम सभाओं में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने गांव को नशामुक्त बनाने के इस अभियान को सफल बनाएं।

जेएनवी ठियोग के छात्रों की राष्ट्रीय उपलब्धि

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Himachal to Recruit 3,468 Teachers for CBSE Schools

Education Minister Rohit Thakur said the recruitment process for 3,468 teaching posts in CBSE-affiliated government schools of Himachal...

Himachal to Raise VB-G-RAM-G Issue with Centre

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश सरकार ग्रामीण हिमाचल के समग्र विकास के लिए...

एचपीएमसी ने शुरू की ग्रीन बॉटल रिटर्न योजना

पर्यावरण संरक्षण और सतत कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने की दिशा में हिमाचल प्रदेश बागवानी उपज विपणन एवं...

Gram Sabhas Get New Role in PMAY-G List Finalization

The Directorate of Rural Development, Himachal Pradesh has rolled out the post-deletion module in the Awaas+ system to...