डोडरा क्वार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन, नशे के खिलाफ अभियान

Date:

Share post:


हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें उपमंडल दण्डाधिकारी डोडरा क्वार धर्मेश रामोत्रा, डॉ अक्षिता, डॉ सचिन एमओ क्वार विशेष रूप में शामिल रहे। इस उपलक्ष पर डोडरा क्वार के महिला मंडल के सदस्य तथा अन्य महिलाओं और लड़कियों ने भाग लिया। 

महिला मंडल कितेरवाड़ी की प्रधान निर्मला चौहान ने अपने संबोधन में बताया की अपने जीवन में तथा डोडरा क्वार में पहली बार महिला दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर लगभग 500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। महिला दिवस में महिलाओं ने नशे के विरुद्ध इस दिवस को मनाने का आज निर्णय लिया क्योंकि यह क्षेत्र भी नशे की चपेट में है। 

इस अवसर पर ग्राम प्रधान कमलेश व पूर्व प्रधान शंकर ध्यान ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर महिलाओं ने विभिन्न विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी महिलाओं ने नाटी का भी आयोजन किया तथा लोकगीतों को भी गाया। 

उपमंडल दण्डाधिकारी धर्मेश रामोत्रा ने इस उपलक्ष्य पर सभी को महिला दिवस की बधाई दी और कहा कि डोडरा क्वार में आजादी के बाद पहली बार मनाया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं के उत्साह की सराहना की उसके साथ आज के दिन भी महिलाओं ने जो नशे के विरुद्ध अपने अभियान को ज़ोर देने के लिए कार्य किया वो बहुत सराहनीय है। इस अवसर पर महिला मंडल कितरवाड़ी, कटोल, पुजारली और ज्यूराडी की प्रधानों ने भी अपने कार्यक्रम दिए।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

IIAS Shimla decodes OTT boom in global entertainment lecture

Indian Institute of Advanced Study (IIAS), Rashtrapati Nivas, hosted a compelling special lecture on “The Expanding Scope of...

Shivalik Nursing Institute hosts vibrant Nurses Week finale

Shivalik Institute of Nursing concluded its week-long celebrations of International Nurses Week 2025 with a vibrant valedictory function...

JNV ठियोग के छात्रों ने CBSE XII में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा XII परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल...

St. Edward’s Scripts Academic Triumph in CBSE XII Examinations

St. Edward’s School delivered a strong academic performance in the CBSE Class XII examinations (2025–26), with students securing...