April 14, 2026

छोटे-छोटे कदमों से आएगा सकारात्मक बदलाव

Date:

Share post:

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य पर बनी जिला टास्क फोर्स की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि छोटे-छोटे कदमों से सकारात्मक बदलाव आ सकता है। उन्होंने कहा कि कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को सामूहिक कदम उठाने होंगे और ऊर्जा का उपयोग सोच-समझ कर करना चाहिए। आदित्य नेगी ने सौर ऊर्जा के अधिक से अधिक दोहन पर भी बल देते हुए कहा कि कार्बन उत्सर्जन को कम करना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन एक गंभीर समस्या है, जिसे रोकने के लिए गंभीर प्रयास करने होंगे। जिलाधीश ने कहा कि जिला टास्क फोर्स जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य पर जिला का एक एक्शन प्लान तैयार कर राज्य सरकार को भेजेगी।

इसके अतिरिक्त क्षमता निर्माण पर भी जोर दिया जाएगा, जिसके तहत स्वास्थ्य अधिकारियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला के सफाई कर्मियों, पुलिस कर्मियों, पीडब्ल्यूडी के मजदूरों तथा बागवानों का डाटा तैयार किया जाएगा, ताकि जलवायु परिवर्तन से उनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले कुप्रभाव के असर का पता लगाया जा सके। आदित्य नेगी ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में जलवायु अनुकूल बुनियादी ढांचा सुदृढ़ करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों का एनर्जी ऑडिट करने, नॉन-एलईडी बल्ब को एलईडी बल्ब से बदलने, वर्षा जल का संग्रहण कर उसका उचित इस्तेमाल सुनिश्चित करने तथा पानी के सही इस्तेमाल के लिए प्रबंध समितियों के गठन का प्रयास किया जाएगा। बैठक में जिला स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्य उपस्थित रहे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

90वें जन्मदिन पर बेली राम आजाद सम्मानित

दीप शंकरी मेमोरियल समिति, कटोह (तहसील कंडाघाट, जिला सोलन) द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार बेली राम आजाद को उनके 90वें...

सृजन की पीड़ा – रणजोध सिंह

रणजोध सिंह - नालागढ़ सृजन की पीड़ा सदैव कष्ट दयाक होती है| एक माँ नौ महीनें रखती है बच्चे को अपनी कोख में, अपार...

This Day in History

1699 On the occasion of Vaisakhi, Guru Gobind Singh established the Khalsa Panth, a landmark event in Sikh tradition...

Today, 13 April, 2026 : Jallianwala Bagh Massacre Remembrance Day

Jallianwala Bagh Massacre Remembrance Day is observed every year on 13 April to honour the victims of one...