दुनिया परेशान है… लड़कियों की बेबाक हॅंसी से!

1
1059

नीलम भट्ट, नई दिल्ली 

YouTube player

दुनिया परेशान है!
लड़कियों की बेबाक हॅंसी से
उनकी चाल की लचक से
उनकी आंखों की चमक से..
दुनिया परेशान है
लड़कियों के सपनों से
उनकी उमंगों की धूप से
उनके चमकते रूप से…
दुनिया चाहती है
दफ़न कर दे उनकी हॅंसी
पथरीली कर दे उनकी राहें
आंखों में भर दें कॉंटे…
दुनिया चाहती है
उड़ जाएं उनके सपनों के रंग
धूप उम्मीदों की कुम्हला जाए
लड़कियों के चेहरे पर फिर
कभी न दिखे ज़िंदगी की बहार।
दुनिया परेशान है, तो रहे
लड़कियां हॅंसेंगी और खूब हॅंसेंगी
और अपनी खिलखिलाहट से
गुंजा देंगी ज़मीन-आसमान…
दुनिया परेशान है तो रहे
लड़कियां चलेंगी लहराकर, झूमकर
अपने कदमों की लय-ताल से
झुका देंगी परबतों के माथे!

Daily News Bulletin

Previous articleChief Minister Exhorts People to Support the Save the Soil campaign
Next articleप्लेसमेंट आधार पर पदोन्नत 1641 प्रधानाचार्य को नियमित कर पदोन्नति का आग्रह
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here