हाथ : डाॅ० कमल के॰ प्यासा

Date:

Share post:

प्रेषक : डॉ. कमल के . प्यासा 108 / 6 समखेतर . मण्डी 175001 हिमाचल प्रदेश
प्रेषक : डॉ. कमल के . प्यासा

कटे फटे काले काले,
मैले कुचैले
नन्हें नन्हें हाथ !
पेट की खातिर जीते
पेट की खातिर मरते।
जिधर चाहो लग जाते,
गंदगी,मैला,गंध _ दुर्गंध
सब कुछ भुला के
खुद देह तड़पाते
और फर्ज खूब निभाते हाथ !

पौ फटते ही
इधर से उधर
नदी नालों के पार
बींधते कूड़ा कचरा ,
और हो जाते निहाल
मैले कुचैले काले काले
नन्हें नन्हें हाथ

कभी खान खदानों में
झब्बाल फावड़ा चला के
खून और पसीना बहा के
नहीं थके कभी भी
ये नन्हें नन्हें
कटे फटे काले काले हाथ !

हाथ बनाते आतिश बाजी,
बम गोला और बारूद
कभी विस्फोटों _धमाकों में
खून और लोथड़े के संग
दूर दूर तक बिखर जाते ,
नन्हें नन्हें प्रयत्नशील काले काले कभी न घबराने वाले हाथ !

हाथ पत्थर तोड़ते
पत्थर फोड़ते
मिट्टी गारा , चूना पौतते हीरे मोती भी चमकाते
अपनी आभा खोते जाते,
किसी के आगे नहीं फैलते
बस सिकुड़ के रहते मैंहती हाथ !

है कैसी विडंबना
कैसा उपहास
उम्रभर ,खेलने वाले
मैले मिट्टी _गारे से,
वही दाने दाने को तरसते देखे
मैले कुचैले काले काले हाथ !

Sukhu Unveils “SwiftChat”: AI Chatbot For Himachal Pradesh Schools

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Himachal Launches Strong Push Against ‘Chitta’

CM Sukhu’s ‘Drug-Free Himachal’ campaign is witnessing strong public participation across the state, with more than 2.34 lakh...

लंबित मामलों के समाधान को सुप्रीम कोर्ट की पहल

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शुरू किए गए “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026” अभियान के तहत लंबित मामलों के...

Auckland House Hosts International Education Showcase

Students of Auckland House School for Boys and Auckland House School got a firsthand glimpse into global higher...

This Day in History

1455 The Wars of the Roses begins in England with the First Battle of St Albans, marking the start...