करुणामूलक नियुक्तियों में तेजी, 94 परिवारों को राहत

Date:

Share post:

प्रदेश सरकार ने करुणामूलक रोजगार नीति के तहत जुलाई 2026 में विभिन्न विभागों में 94 ग्रुप-सी पदों पर नियुक्तियां दी हैं। भर्ती एवं पदोन्नति निदेशालय के माध्यम से जल शक्ति, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, गृह और बागवानी विभागों में यह नियुक्तियां की गईं।

सरकार ने सभी विभागों को पात्र मामलों को प्राथमिकता के आधार पर भेजने के निर्देश दिए हैं, ताकि योग्य आश्रितों को बिना अनावश्यक देरी के रोजगार मिल सके। इसके साथ ही, पहले विभिन्न कारणों से अस्वीकृत करुणामूलक नियुक्ति मामलों की एकमुश्त समीक्षा करने का भी निर्णय लिया गया है। जरूरत पड़ने पर पात्र मामलों में नीति के तहत राहत दी जाएगी।

नियुक्ति पाने वाले आश्रितों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित मामलों का निस्तारण होने से कई परिवारों को राहत मिली है। ऊना, शिमला, कांगड़ा, सिरमौर और हमीरपुर के लाभार्थियों ने बताया कि लंबे इंतजार के बाद उन्हें जुलाई 2026 में नियुक्ति पत्र मिले।

सरकार ने कहा कि पात्र करुणामूलक नियुक्ति मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी और प्राथमिकता के आधार पर निपटारा आगे भी जारी रहेगा, ताकि जरूरतमंद परिवारों को शीघ्र राहत मिल सके।

करगिल के जांबाजों को सलाम, युवाओं को राष्ट्रसेवा का संदेश

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

DPS Shimla Celebrates the Power of Words Through ‘Eloquence’ 

Delhi Public School, Shimla, celebrated the beauty of language, creativity, and confident self-expression through ‘Eloquence – Where Words...

नारकण्डा में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

पर्यावरण संरक्षण और हरित हिमाचल की दिशा में कदम बढ़ाते हुए वन विभाग द्वारा नारकण्डा में पौधारोपण अभियान...

कानूनी जागरूकता से मजबूत होगा समाज : अजय ठाकुर

नारकण्डा में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, किन्नौर...

मछुआरों की चिंता दूर करेगी मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि

मछली प्रजनन और जल संसाधनों के संरक्षण के लिए लगाए जाने वाले वार्षिक मत्स्य आखेट प्रतिबंध के दौरान...