February 24, 2026

खुलकर मुस्कुराया करो

Date:

Share post:

प्रो. रणजोध सिंह 

प्रो. रणजोध सिंह

हर वक्त संजीदा रहना
कोई अच्छी बात नहीं
खुलकर मुस्कुराया करो।
बारिशों का मौसम है
जनाब! कभी-कभी
थोड़ा भीग भी जाया करो।

माना इस जहाँ में
पूरी नहीं होती हमारी हर ख्वाईश
आप छोटी छोटी बातों को
दिल से न लगाया करो।
जो आपके पास है, वह भी कम नहीं
थोड़ा उस पर भी इतराया करो।

उसका फ्रिज
भरा रहता है लज़ीज़ मिठाइयों से
आप नाहक ही अपना मन न जलाया करो।
क्योंकि वह मधुमेह का रोगी है,
और आपके पास मां के हाथों की रोटी है
अमृत जानकर खाया करो।

रोनी सूरत न बदलेगी
आईनों के बदलने से
आप यू ही न मन भरमाया करो।
चहक उठेगा आईना भी
आईने के सामने ज़रा
ज़िन्दादिली से जाया करो।

बेरुखी इतनी भी ठीक नहीं
अपने चाहने वालों से
दिल के मरीज को यूं न सताया करो।
‘रणजोध’ तो है कब से मुरीद आपका
जनाब…!
थोड़ा इधर भी गौर फ़रमाया करो।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

HP Eases CBSE Cadre Norms, Safeguards Teachers

Responding to growing unease among teachers in state-run institutions, the Government of Himachal Pradesh has introduced partial changes...

जल है जीवन: निरंकारी मिशन का जल संरक्षण संदेश

जल प्रकृति का अनमोल उपहार है, जीवन की आधारशिला और मानव सभ्यता की जीवनरेखा। स्वच्छ और संरक्षित जल...

This Day in History

1455 Gutenberg Bible Printed: The Gutenberg Bible, the first major book produced using movable type, was completed in Mainz,...

Today, 23 February, 2026 : World Peace & Understanding Day

This day is dedicated to promoting harmony, cooperation, and goodwill among people across the globe. It encourages individuals...