माँ की सहेली कौन थी — दीप्ति सारस्वत प्रतिमा

Date:

Share post:

दीप्ति सारस्वत प्रतिमा

ऐसा भी
नहीं ध्यान कि
माँ की सहेली कौन थी
ख़ास कोई एक दो तो थी ही नहीं
तीन , चार या पांच का तो सवाल ही नहीं उठता
जहां – जहां पिताजी का तबादला हुआ
वहीं आस पड़ोस में कुछ समय के लिए
महिलाओं से जान पहचान हो गई
उन्हीं से गुज़ारे लायक मित्रता
पल्लवित कर ली गई
बस इतनी कि तबादले का
अचानक आदेश आने पर
जगह और सहेलियों को छोड़ने का ग़म न हो
उनके मन की बातें कौन जानता होगा
क्या कोई रहस्य भी होंगे गहरे में
शंकाएं ; क्या – क्या , कैसी – कैसी रही होंगी
परेशानियां जो किसी खास को ही बताई जा सकें
ऐसी भी तो होंगी
बातें बनाते , चुगलियां खाते
उनको देखा ही नहीं कभी
पर निंदा का तो सवाल ही नहीं
नहीं मालूम सहेली बिन कैसे गुज़रती होगी ज़िन्दगी…
हाँ बहनें होती हैं ; कहने को बेटी भी
बन जाती है समय पकने पर दोस्त
किंतु इनमें कमी रहती है वही
बस वही एक रिश्ते से इतर अपनी पसंद से चुनी हुई
सहेली वाले फैक्टर की
गौर से देखा आज ही
उनके जीवन में उनकी खुद की
चुनी हुई कोई चीज़ शायद थी ही नहीं ।

 

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Chamba Medical College Enters New Healthcare Phase

CM Sukhu today inaugurated the 200-bedded hospital building at Pt. Jawahar Lal Nehru Government Medical College and Hospital,...

शिमला में प्रवासी कामगारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य

शिमला जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने...

शिमला के 10 स्थानों पर धरना-प्रदर्शन पर रोक

शिमला जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शहर के 10 चिन्हित स्थानों पर सार्वजनिक सभाओं,...

Chamba Gets Rs. 333 Crore Development Boost

CM Sukhu on Saturday inaugurated and laid the foundation stones for 26 development projects worth Rs. 333.25 crore...