मैं, इस बात से अनजान, अनभिज्ञ — नवनीत कालिया

Date:

Share post:

नवनीत कालिया, शिमला 

कितना कुछ था ज़िन्दगी में, जब covid नहीं था।
Covid, इतना बेरहम, इतना निर्देयी।
मैं, इस बात से अनजान, अनभिज्ञ।।
बस, अपनी मासूमियत में, इस covid से लड़ने चला।
बिन सोचे, लड़ाई भीतर की या बाहर की।।
वो पंद्रह दिन, हॉस्पिटल का कमरा, एक जेल समान।
एक खिड़की, जिस में से न कोई अंदर देख सकता न बाहर।
केवल, एक दीवार, खिड़की के सामने।
न मौसम का पता, न दिन का।
बस दिन काटने की कोशिश-
कुछ उम्मीदें, कुछ हसरतें,  साथ लिए।
और कुछ यादें।।
दीवार के ऊपर से छन कर आती सूर्य की किरणे।
कुछ उम्मीदें तो लातीं, पर वो भी कहीं खो जातीं।
शायद, बादलों से हार जाती।।।
उम्मीदें- फिर सब ठीक होने की।
बाहर की दुनिया में वो सब पा लेने की, जो मैं छोड़ आया था।
मैं, इस बात से अनजान, अनभिज्ञ।।
बाहर अब सब कुछ वैसा नहीं।
बहुत कुछ बदल गया।।
मौसम के साथ साथ – बहुत कुछ।।
शायद, covid आया  था, वो सब कुछ छीनने।
उस एक महीने के अतिरिक्त भी- कितना कुछ covid निगल गया। ।।
में इस बात से अनजान, अनभिज्ञ।।।।

(लेख़क ने कोरोना को हराने के पश्चात अपनी अपनी भावनाओं को अपनी लेखनी से शब्दों में पिरोया)

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Chail Chowk–Janjehli Road to Get ₹137 Cr Upgrade

A delegation from the Seraj Assembly Constituency of Mandi district met Himachal Pradesh Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu...

राजीव गांधी ग्रीन एडॉप्शन योजना के तहत दो संस्थानों से समझौता

हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी ग्रीन एडॉप्शन योजना के तहत वन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण और...

SBI लाइफ में नौकरी का अवसर, 23 और 24 जून को इंटरव्यू

क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा युवाओं के लिए रोजगार का अवसर प्रदान करते हुए 23 और 24 जून...

योग आंदोलन ने भारत को दिलाई नई वैश्विक पहचान

शिमला में आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिज मैदान पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...