April 8, 2026

मेरे गांव की नदी

Date:

Share post:

किरण वर्मा, गाँव रेहल

मेरे गांव में बहती है एक नदी
स्वच्छ, निर्मल धारा जिसकी ।
ना जाने कितनों की प्यास बुझाती।
सिंचित कर बाग बगीचे
किसानों के हर्ष का कारण बनती
मेरे गांव में बहती है एक नदी।
एक प्यारी सी नदी जिसे देख कर,
मन में जाग उठती अरमानों की घड़ी।
बलखाती निस्वार्थ चलती जाती बहती जाती।
उसके स्पर्श से सिहर उठती
वृक्षों की डाली फूलों की कली
मेरे गांव में बहती है एक नदी
एक न्यारी सी नदी
जहां से गुजरती आस सबकी जगती
कोई नाम उसे पनिहारन देता
कोई कहते अमृत की फली
किसी ने कहा जलपरी है।
शांत मन वाली है
ध्येय केवल सृजनकारी है।
नयन तृप्त हो जाते देखकर उसकी जलधारा
गांव की गंगा तारिणी है।
वह सचमुच साक्षात अन्नपूर्णा है।
धन्य हो ऐसी मेरे गांव की नदी तुम हमारी जल पूर्णा हो।
देव तुल्य मानव मूल्य ऐसी तुम्हारी मनोहर मनमोहक छवि है।
मेरे गांव में बहती है एक नदी।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CM Launches International Table Tennis Meet

Himachal Pradesh CM Sukhu today inaugurated the South Asian Youth Table Tennis Championship-2026 at the Indira Gandhi State Sports...

HP Increases PG Seats to Boost Patient Care

Himachal Pradesh Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu today chaired a review meeting of the Medical Education Department and...

Forensic Tie-Up to Boost Research & Training

The Directorate of Forensic Services, Himachal Pradesh, located at Junga near Shimla, signed a Memorandum of Understanding (MoU)...

पोषण पखवाड़ा शुरू, बच्चों के विकास पर फोकस

कुपोषण मुक्त भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक जिला...