Shimla News मेरे गांव की नदी By: Keekli Desk Date: January 19, 2023 Share post: FacebookXPinterestWhatsAppLinkedin किरण वर्मा, गाँव रेहल मेरे गांव में बहती है एक नदी स्वच्छ, निर्मल धारा जिसकी । ना जाने कितनों की प्यास बुझाती। सिंचित कर बाग बगीचे किसानों के हर्ष का कारण बनती मेरे गांव में बहती है एक नदी। एक प्यारी सी नदी जिसे देख कर, मन में जाग उठती अरमानों की घड़ी। बलखाती निस्वार्थ चलती जाती बहती जाती। उसके स्पर्श से सिहर उठती वृक्षों की डाली फूलों की कली मेरे गांव में बहती है एक नदी एक न्यारी सी नदी जहां से गुजरती आस सबकी जगती कोई नाम उसे पनिहारन देता कोई कहते अमृत की फली किसी ने कहा जलपरी है। शांत मन वाली है ध्येय केवल सृजनकारी है। नयन तृप्त हो जाते देखकर उसकी जलधारा गांव की गंगा तारिणी है। वह सचमुच साक्षात अन्नपूर्णा है। धन्य हो ऐसी मेरे गांव की नदी तुम हमारी जल पूर्णा हो। देव तुल्य मानव मूल्य ऐसी तुम्हारी मनोहर मनमोहक छवि है। मेरे गांव में बहती है एक नदी। Daily News Bulletinhttps://youtu.be/WIkWKhzoPCYNurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla Share FacebookXPinterestWhatsAppLinkedin Tagsbards of hillsKiran Vermapoempoetryकिरण वर्मामेरे गांव की नदी Previous articleHimachal To Roll Out 5G Services By December 2023Next articleGeneral Body Meeting Of The Indian Institute of Entrepreneurship Keekli Desk LEAVE A REPLY Cancel reply Comment: Please enter your comment! Name: Please enter your name here Email: You have entered an incorrect email address! Please enter your email address here Website: Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ Related articles Current Affairs Governor Lauds Cultural Initiative in Shimla Actor and President of the Akhil Bharatiya Kalakar Sangh, Rohitashv Gour, along with Vice-President Rekha Gour, called on... Art & Culture मीमांसा 2026: गेयटी में सजेगा साहित्य, कला और सृजन का महोत्सव बच्चों और युवाओं में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने तथा साहित्यिक और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने... Art & Culture शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026: लोक संस्कृति और संगीत का संगम अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 (8 से 12 जून) में हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति, कला और संगीत की भव्य... Current Affairs ऑपरेशन ‘नया सवेरा’: चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार मुख्यमंत्री द्वारा 15 नवंबर 2025 को शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा अभियान “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” के तहत हिमाचल...