March 11, 2026

माँ तुझे प्रणाम

Date:

Share post:

डॉ. कमल के . प्यासा

डॉ. कमल के. प्यासा, समखेतर, मण्डी

माँ अम्मा अम्मी मम्मी या कह लो मॉम,
माता मैया माई या कह लो माऊ !

हर शब्द में छिपी है ममता तेरी माँ,
तुम्हें किस नाम से पुकारु मेरी माँ !

तेरे आंचल में मिलती राहत,
मिलता सकून और चैन है माँ !

तेरा आंचल कैसा भी हो,
मैला कुचैला पैबंद लगा !

रहती है ममता की छांव,
हरदम तेरे आंचल में माँ !

दौड़ती रहती दिन भर छाया बन,
मेरे आगे और पीछे पीछे !

रात रात अनिद्रा रह कर भी,
मुझे प्यार स्नेह से सहलाती रहती माँ !

वक्त बेवक्त मल मूत्र सब धोती,
कभी भी नहीं कतराती माँ !

सूखे में हमेशा सुला कर मुझको,
खुद गीले में सो जाती माँ !

जब जब सुनती आहट मेरी,
तो जल्दी से दौड़ी आती माँ !

अचानक नीद मेरी खुल जाने पर,
प्यारी लोरी सुना, सुला जाती माँ !

हुआ पाठशाला जाने के काबिल तो,
सुबह सवेरे उठा प्यार से नहलाती माँ !

फिर डाल किताबें सब बस्ते में,
मुझे विद्यालय की राह दिखाती माँ !

करती रहती इंतजार घर आने का,
तब गर्मा गर्म खाना खूब खिलाती माँ !

माँ का दिल तो कोमल ही रहता,
तभी तो बच्चो को सीने से लगाए,
रहती माँ !

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

किसानों के हित में फैसले के लिए मंत्री ने बैठक की

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज किसानों के...

CS Assures Public on LPG and Petrol Availability

Chief Secretary Sanjay Gupta today chaired a review meeting to assess the availability of petrol, diesel, and domestic...

DFS जूंगा में विस्फोटक सुरक्षा सेमिनार

निदेशालय फॉरेंसिक सेवाओं (DFS), जूंगा में आज से “विस्फोटक एवं गोला-बारूद: सुरक्षा, हैंडलिंग और फोरेंसिक विश्लेषण” पर दो...

उप रोजगार कार्यालयों में कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन

जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से विभिन्न सुरक्षा पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा...