April 25, 2026

नदी: डॉ. कमल के. प्यासा

Date:

Share post:

डॉo कमल केo प्यासा
प्रेषक : डॉ. कमल के. प्यासा

नदी हूं मैं
मुझे बस स्वछंद ही
बहने दो,
मस्ती में इधर उधर
खूब मचलने दो,
जन जन की प्यास
बुझाने दो,
मत रोको
जैसे तैसे बस जाने दो !

बांधने पर मैं
कैसे आगे बढ़ पाऊं गी
वरना क्रांति के गीत(भगत सिंह की तरह)
मैं भी गाऊं गी,
बिखर जाऊं गी,
जाने दो मुझे जाने दो
वरना वेग में विराम आने से
संचय ऊर्जा बड़ जाए गी !

न जाने फिर प्रलय बन
कैसे कैसे कहर ढाए गी
जड़ और चेतन भेद रहित
बस्तियों के संग संग
सब को साथ ले जाए गी,
इसी लिए कहती हूं
न छेड़ो न खेलो मुझ से,
चट्टाने पत्थर (अवरोध)जैसे हैं
उन्हें वैसे ही रहने दो
बस रहने दो और
मुझे बहने दो बहने दो !

नहीं तो ले जाऊं गी,
बह ले जाऊं गी
समस्त उर्वरता और
खनिज कण कण भी
नदी हूं मैं
मुझे बस स्वछंद ही
बहने दो !
मस्ती में खूब मचलने दो
जन जन की प्यास बुझाने दो।

नदी: डॉ. कमल के. प्यासा

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

India Unveils NMBA 2.0 for Drug-Free Mission

In a major step to strengthen monitoring and coordination under the National Action Plan for Drug Demand Reduction...

Mass Health Campaign Planned Across Kangra

In a major step towards strengthening last-mile healthcare delivery, authorities have announced an extensive month-long outreach under which...

Shimla Braces for President Murmu Under Heavy Security

The hill capital is gearing up for a high-security phase as elaborate arrangements are being rolled out ahead...

Governor Calls for Responsive and Humane Administration

Governor Kavinder Gupta today interacted with 15 probationers of the Himachal Pradesh Administrative Services (HAS) Batch 2025 undergoing...