शिमला बैडमिंटन चैंपियनशिप: प्रज्ञा वर्मा और सार्विक बने विजेता

Date:

Share post:

शिमला में जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप
शिमला में जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप

शिमला बैडमिंटन चैंपियनशिप आज सम्पन्न हो गई। प्रतियोगिता के अंतिम दिन आज फाइनल मुकाबले खेले गए। समपन्न समारोह की अध्यक्षता शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने की और प्रतियोगिता के विजेताओं तथा उप विजेताओं को सम्मानित किया।जनारथा ने इस मौके पर कहा कि शिमला के यूएस क्लब एरिया में ही बैडमिंटन के लिए अलग परिसर बनाया जाएगा ताकि शिमला में बैडमिंटन की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित हो सके। उन्होंने शिमला के मौजूदा बैडमिंटन हाल की ऊंचाई बढ़ाने की भी घोसबना की और कहा कि इस पर बरसात के खत्म होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप 31000 रुपये देने की घोषणा की। जनारथा ने ये भी कहा कि अत्यधिक बरसात के बावजूद इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन सराहनीय है। शिमला ज़िला बैडमिंटन एसोसिएशन के पैटर्न बलवंत झौटा ने इस मौके पर मुख्य अतिथि का स्वागत किया और एसोसिएशन की गतिविधियों का ब्यौरा रखा। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र शेखर तुर्की, महासचिव सुमीत धौटा, रौशन ठाकुर, मनवीर सिंह, सुरेंद्र शर्मा गुड्डू, विजय धौटा, विकास सूद, कोच सन्नी पापटा और अन्य पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक शमशेर सिंह सम्मी, राज्य बिजली बोर्ड के चीफ इंजीनियर राकेश ठाकुर, अधिशाषी अभियंता रोहिताश ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

प्रतियोगिता के महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले यक्षिता सामरा पाखी को हराकर चैंपियन बनी। इस वर्ग में प्रज्ञा वर्मा और हरीतिका तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में पार्थिव चैंपियन बना। पार्थिव ने दो सीधे सेटों में धर्मेंद्र ठाकुर को हराया। इसी वर्ग में अजय कैथ और समक्ष तीसरे स्थान पर रहे। महिला डबल मुकाबले में प्रांजल और पाखी की जोड़ी चैंपियन बनी। उन्होंने प्रज्ञा और यक्षिता कि जोड़ी को पराजित किया। पुरुषों के डबल मुकाबले में समक्ष और पार्थिव की जोड़ी चैंपियन बनी। उन्होंने धर्मेंद्र और माणिक की जोड़ी को हराया।इस आयु वर्ग में अमन और अंकित तथा रजत और समक्ष थापा की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही।

मिक्स डबल मुकाबले में पार्थिव और पाखी की जोड़ी चैंपियन बनी। उन्होंने समक्ष और प्रांजल की जोड़ी को हराया। लड़कियों के अंडर-19 एकल मुकाबले में प्रज्ञा वर्मा चैंपियन बनी। प्रज्ञा ने पाखी को हराया। इसी आयु वर्ग में अनन्य और यक्षिता तीसरे स्थान पर रही। लड़कों के अंडर-19 वर्ग के एकल मुकाबले में सार्विक चैंपियन बने। सार्विक ने पूर्व गौतम को पराजित किया। इस आयु वर्ग में परनीत सिंह और प्रियांश तीसरे स्थान पर रहे। इसी आयु वर्ग के लड़कियों के डबल मुकाबले में प्रज्ञा और यक्षिता चैंपियन बनी। उन्होंने सानवी और वैष्णवी को हराया। इस आयु वर्ग में स्वाति व वेदांशी और ऋचा व दिया तीसरे स्थान पर रही।

लड़कों के अंडर-19 डबल मुकाबले में उदय व पूर्व की जोड़ी चैंपियन बनी। उन्होंने सार्विक और दक्ष की जोड़ी को हराया। इस आयु वर्ग में सुमंत व परनीत और आर्यमन व भव्य की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। अंडर-19 मिक्स मुकाबले में उदय सूद और अनन्य की जोड़ी चैंपियन बनी। उन्होंने मिश्का और कृष की जोड़ी को हराया। लड़कियों के अंडर- 17 एकल मुकाबले में प्रज्ञा चैंपियन बनी। प्रघा ने अनन्य को पराजित किया। लड़कों के अंडर 17 मुकाबले में सार्विक चैंपियन बना। सार्विक ने दक्ष चौहान को हराया। इसी आयु वर्ग के लड़कियों के डबल मुक़ाबले में प्रज्ञा और यक्षिता कि जोड़ी चैंपियन बनी। उन्होंने यक्षिता और रितिका की जोड़ी को हराया। इसी आयु वर्ग के लड़कों के डबल मुकाबले में दक्ष और सार्विक चैंपियन बने। उन्होंने परनीत और सुमंत कक जोड़ी को हराया। इसी आयु वर्ग के मिक्स डबल मुकाबले में सार्विक और अनन्य की जोड़ी चैंपियन बनी।

PRSI Shimla Chapter’s Van Mahotsav Sapling Plantation Drive For A Greener Tomorrow

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

ड्रग्स पर बड़ा वार: बद्दी में संयुक्त कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के तहत पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त...

कुल्लू में नशे की खेती पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रहे एंटी चिट्टा/ड्रग जन आंदोलन के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अवैध...

Sukhu Unveils Smart Gate Pass, Appointment Platform

CM Thakur Sukhvinder Singh Sukhu today launched a ‘Unified Digital Calendar and Appointment Management System’ along with a...

कांगड़ा में MSME योजनाओं पर बड़ा मंथन

जिला उद्योग केंद्र कांगड़ा में आयोजित जागरूकता कार्यशाला में एमएसएमई योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने को...