लघु कथा: फरिश्ता

Date:

Share post:

डॉ. कमल के. प्यासा

डॉ. कमल के. प्यासा

अब की बार वी.आई.पी. रोड को जानें के लिए मेट्रो में सड़क से ऊपर पैदल पुल बन गया था। बस से उतरने पर क्रॉसिंग पुल को देख कर बड़ी खुशी व राहत मिली थी, कि अब की बार सड़क नहीं लागनी पड़ेगी। इस उम्र में चलती गाड़ियों के बीच से सड़क पार करना कोई आसान काम नहीं, और वह भी भारी भरकम ट्रॉली बैग के साथ! इस बार मैं पहली दफा क्रॉसिंग पुल से जा रहा था। जब ट्रॉली बैग उठा कर पुल की पौड़ियां चढ़ने लगा तो, मेरी तो न ही हो गई, इतना भारी बैग और वो पौड़ियां। मैं तो हांफने लगा था केवल दो पौडियों चढ़ कर ही!
तभी ऊपर की और से एक 20-22 बरस की लड़की लपक कर मेरी ओर आई और कहने लगी, “अंकल जी, मेरे पास पकड़ा दे इस बैग को। मैं इसे ऊपर पहुंचा देती हूं!”
“नहीं, नहीं बेटे, मैं उठा लूंगा, कोई बात नही।”
मेरी न नुकर के बावजूद भी वह मेरे हाथ से ट्रॉली बैग छुड़ा कर ले गई और उसे ऊपर पहुंचा दिया, फिर जल्दी से नीचे से आ रही मेरी पत्नी को (जो कि लाठी के सहारे चढ़ रही थी) अपने कंधे का सहारा दे कर सारी पौड़ियां चढ़ा कर फिर जल्दी से अपने गंतव्य की ओर निकल गई और हम दोनों बस एक दूजे को देखते ही रह गए!
अब हम दोनों आसानी से दूसरी ओर की पौड़ियां उतर कर माया गार्डन जाने वाले ऑटो में बैठ गए। बैठते ही पत्नी पूछने लगी, “कौन थी यह लड़की? आपकी जान पहचान की थी?”
“नहीं तो, मैं तो नहीं जानता कौन थी, होगी कोई, उसकी भेजी फरिश्ता। भगवान लंबी उम्र दे उसे। उसने तो ठीक ठाक हमें यहां तक पहुंचा दिया। ऊपर वाला सब देखता है।”

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Tobacco-free Himachal campaign launched statewide

Governor Kavinder Gupta today launched the ‘Tobacco-Free Himachal’ campaign of YouVAH (Youth for Voluntary Action in Himachal) at...

Governor lauds NABARD’s role in rural upliftment

A delegation of the National Bank for Agriculture and Rural Development (NABARD), Himachal Pradesh, led by Chief General...

CM fast-tracks Nutrition Policy and digital health

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu has directed the Health Department to prepare a comprehensive Nutrition Policy by...

CM Sukhu focuses on disaster recovery plan

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu chaired a high-level review meeting of the Resilient Action for Development and...