विभिन्न योजनाओं और कार्यों पर व्यय होंगे 124 करोड़ रूपए

Date:

Share post:

वित्त वर्ष 2023-24 में भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड को विभिन्न स्त्रोतों से 165 करोड़ रूपए की आय होने का अनुमान है। इसी तरह, बोर्ड की विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं और अन्य कार्यों पर 124 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एव अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने बोर्ड की 41वीं बैठक में बोर्ड के सदस्यों और विभिन्न अधिकारियों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि बोर्ड के तहत पंजीकृत कामगारों को सभी देय लाभ समयबद्ध तरीके से प्रदान किए जाएंगे। मनरेगा श्रमिकों को बोर्ड के तहत पंजीकृत करने के मामले पर विचार विमर्श के बाद उन्होंने अधिकारियों को इस मामले में विधि विभाग की राय लेने के निर्देश दिए ताकि आगामी कार्रवाई पर अमल लाई जा सके।

उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों को पंजीकृत कामगारों की विभिन्न देनदारियों को तय समय सीमा के भीतर निपटाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड के तहत पात्र पंजीकृत श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। मंत्री ने विभिन्न जिलों में नवनियुक्त श्रम कल्याण अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि वह श्रमिकों को उन तमाम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए तत्परता से प्रयास करें जिसके लिए वह पात्र हों। इस मौके पर बोर्ड के गैर सरकारी सदस्यों और श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कामगारों की विभिन्न मांगों को श्रम एवं रोजगार मंत्री मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने मांग की कि बोर्ड के तहत विभिन्न योजनाओं पर कामगारों को जागरूक करने के लिए पंचायत के प्रतिनिधियों का सहयोग अवश्य लिया जाए। इसके अतिरिक्त, मनरेगा श्रमिकों को बोर्ड के तहत पंजीकृत करने के लिए भी उन्होंने सरकार के समक्ष मामला उठाने का आग्रह किया। इस मौके पर वित्त सचिव अक्षय सूद, श्रमायुक्त रोहित जम्वाल, बोर्ड के सीईओ दिले राम धीमान सहित श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Today, 02 June, 2026 : Telangana Formation Day

Telangana Formation Day, celebrated annually on June 2, commemorates the official creation of Telangana as a separate Indian...

This Day In History

1953 The Crowning of Queen Elizabeth II: Following the passing of King George VI, 27-year-old Elizabeth II was officially...

Himachal’s historic toy train roars back to life.

Rail connectivity in Himachal Pradesh received a major boost on Tuesday as the historic Pathankot–Jogindernagar narrow-gauge train service...

Chamiyana Leads Himachal World Environment Day Plantation Drive

In a major ecological push ahead of World Environment Day, the Himachal Eco Warriors of the 133 Eco...