18 से 20 अप्रैल तक शिमला स्थित राष्ट्रपति निवास में रुकेंगी द्रौपदी मुर्मू

Date:

Share post:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 20 अप्रैल 2023 तक शिमला आ रही हैं और इस प्रस्तावित दौरे के दौरान वह शिमला स्थित राष्ट्रपति निवास दी रिट्रीट में रुकेंगी। यह जानकारी आज यहाँ जिला दंडाधिकारी शिमला आदित्य नेगी ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 20 अप्रैल को राष्ट्रपति के जाने के बाद दी रिट्रीट को आम जनता के लिए खोल दिया जायेगा और यह पूरा वर्ष खुला रहेगा।

उपायुक्त ने कहा कि दी रिट्रीट के आम जनता के लिए खुलने से वहां आम लोगों और पर्यटकों का आगमन शुरू होगा जिसके मद्देनजर वहां सुविधाओं को बढ़ाया जाना जरुरी है। उन्होंने अधिकारीयों को इस दिशा में कार्य योजना तैयार कर काम करने करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था राहुल चैहान, अतिरिक्त आयुक्त एमसी शिमला बाबू राम शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिमला सुनील नेगी, उपमण्डल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण निशांत कुमार, उपमण्डल दण्डाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता, राष्ट्रपति निवास के प्रबंधक भारत भूषण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Governor Lauds Cultural Initiative in Shimla

Actor and President of the Akhil Bharatiya Kalakar Sangh, Rohitashv Gour, along with Vice-President Rekha Gour, called on...

मीमांसा 2026: गेयटी में सजेगा साहित्य, कला और सृजन का महोत्सव

बच्चों और युवाओं में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने तथा साहित्यिक और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने...

शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026: लोक संस्कृति और संगीत का संगम

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 (8 से 12 जून) में हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति, कला और संगीत की भव्य...

ऑपरेशन ‘नया सवेरा’: चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार

मुख्यमंत्री द्वारा 15 नवंबर 2025 को शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा अभियान “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” के तहत हिमाचल...