बाल रंगमंच उत्सव 2026: अंतर विद्यालय हिंदी नाटक प्रतियोगिता

Date:

Share post:

कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट ने बाल रंगमंच उत्सव – अंतर विद्यालय हिंदी नाटक प्रतियोगिता 2026 के आयोजन की घोषणा की है, जो 7 से 9 अक्टूबर 2026 तक शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर के गोथिक हॉल में आयोजित किया जाएगा।

यह तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव विद्यार्थियों को रंगमंच, साहित्य और रचनात्मक अभिव्यक्ति से जोड़ने का एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यालयी टीमें हिमाचली लेखकों की कहानियों पर आधारित लघु नाटकों का मंचन करेंगी, जिससे क्षेत्रीय साहित्य को मंच पर जीवंत रूप मिलेगा।

चयनित प्रत्येक विद्यालयी टीम के साथ अनुभवी क्रिएटिव डायरेक्टर्स और रंगकर्मी जुड़ेंगे, जो विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नाटक की तैयारी और प्रस्तुति के विभिन्न चरणों में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

फिलहाल इस आयोजन हेतु विद्यालयों से सहभागिता में रुचि आमंत्रित की जा रही है। महोत्सव में अधिकतम 20 विद्यालयी टीमों को ही अवसर प्रदान किया जाएगा। इच्छुक विद्यालयों से अनुरोध है कि वे अपना विद्यालय नाम, संपर्क व्यक्ति (शिक्षक) का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी एवं विद्यालय का पता साझा करें।

रुचि दर्ज कराने की अंतिम तिथि 25 जून 2026 निर्धारित की गई है। चयनित विद्यालयों को विस्तृत दिशा-निर्देश, कार्यशालाओं की जानकारी, समय-सारिणी एवं अन्य आवश्यक विवरण शीघ्र उपलब्ध कराए जाएंगे। यह पहल विद्यार्थियों में रंगमंच के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ आत्मविश्वास, टीम भावना एवं सांस्कृतिक समझ को भी प्रोत्साहित करेगी।

बाल रंगमंच उत्सव 2026 में स्कूलों की भागीदारी और लेखकों से कहानियाँ आमंत्रित

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

रोबोटिक सर्जरी की फीस बढ़ाने और हिमकेयर योजना पर घिरी सुक्खू सरकार

शिमला से जारी एक तीखे बयान में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

CM Sukhu Signals Internship Stipend Hike for Himachal MBBS Students

The campus of Dr. Radhakrishnan Government Medical College, Hamirpur, buzzed with energy today as Sukhu took center stage...

CM Sukhu Inaugurates Academic Block at Hamirpur Medical College

The opening of the new Academic Block at Dr. Radhakrishnan Government Medical College in Hamirpur marks another major...

CM Sukhu Joins Lalri Dance at International Kullu Dussehra

The International Kullu Dussehra 2026 reached its spectacular climax as Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu joined thousands...