February 2, 2026

भूख : जीवन की अद्वितीयता और चुनौतियाँ पर डॉo कमल केo प्यासा

Date:

Share post:

भूख : जीवन की अद्वितीयता और चुनौतियाँ पर डॉo कमल केo प्यासा
प्रेषक : डॉ. कमल के . प्यासा

भूख, कैसी भी हो
मिटती नहीं ,मुकती नहीं,
बढ़ती है मरती नहीं,
तड़पाती है और डालती है
खलल, अक्सर नीद में !

भूख, पाटने को गांठने को
आदमी को आदमी से
आपस में भिड़ने को
और दंगे फसाद करने को,
कभी भी नहीं शर्माती !

भूख, तपती लू में
पसीने से खूब नहा के
सर्दी में कंपकंपा के
नंगें पांव दर दर की
ठोकरें खा के
खूनी आंसू बहा के
दाव पेंच बेहतर लड़ाती है !

भूख, राजनीति की
कुर्सी सिंहासन की
या मिलाई वाले विभाग की,
जमीन जायदाद की
आलीशान हवेली मकान की
चमचमाती गाड़ी वाली शान की
होती ही है !

भूख, इश्क की प्यार की
लाड दुलार की
दूध की चाहत में (अनाथ बच्चे)की
या बूढ़े दंपति में
बेटे के बाट की
भूख रहती है !

भूख, तो भूख है,
पेट में लगी आग की,
अपने अपने स्वार्थ की
या छिपी अंदर की चाहत की
जो कि कभी भी मिटती नहीं !

Daily News Bulletin

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day in History

1865 U.S. President Abraham Lincoln approved a resolution that set in motion the 13th Constitutional Amendment, leading to the...

Today,1 February, 2026 : Indian Coast Guard Day

February 1 is observed as Indian Coast Guard Day, marking the establishment of the Indian Coast Guard in...

Budget 2026–27: Strong Push for Women & Children

The Union Budget 2026–27 strongly reaffirms the Government’s commitment to women-led development and child well-being, said Union Minister...

Budget 2026-27 : Boost to Medical Tourism & AYUSH

The Union Budget 2026-27 presented by Union Finance Minister Nirmala Sitharaman outlines a comprehensive strategy to position India...