March 31, 2026

आईना: डॉo कमल केo प्यासा

Date:

Share post:

डॉo कमल केo प्यासा
प्रेषक : डॉ. कमल के . प्यासा

मूक हूं जड़ हूं,
चेतन नहीं !
देखता हूं दिखता हूं,
बोलता नहीं !
सच सच कहता हूं
झूठ कभी बोला ही नहीं
सच ही बताता हूं !
जैसा जैसा पाता हूं
वैसा वैसा उगल देता हूं !

हक अधिकार कभी छोड़ता नहीं,
पूरी सीमा की खबर रखता हूं
नजर पड़ते देखते
पकड़ता हूं !
गांधी वादी हूं
फर्क किया नहीं
भेद कोई रखता नहीं !

सहर हो शाम हो
दिन हो चाहे रात हो
देर कभी करता नहीं,
देखते ही समेटता हूं !
परखता हूं जांचता हूं
बिसर जाता हूं,
याद कभी रखता नहीं !

सुंदर छैल छबीला
फूल सा चेहरा हो
या कोई करूप कुदरत का मारा
सच दिल में बैठता हूं
बराबर जगह देता हूं,

क्योंकि, मैं तो सच सपाट स्पष्ट
सीधा सादा
छल कपट से मुक्त
हर पल तुम्हें निहारता
सभी का अपना आईना हूं !

आईना: डॉo कमल केo प्यासा

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Governor Stresses Transparency, Sustainability

Principal Accountant General (Accounts & Entitlement) Sushil Thakur, along with Principal Accountant General (Audit) Purushottam Tiwari, called on...

This Day in History

1933 Nazi Germany bars Jewish citizens from working in the civil service. 1933 The Gestapo (secret state police) is established by...

जयराम ठाकुर : कैंसर इलाज पर मुख्यमंत्री का बयान निंदनीय

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधान सभा में स्वास्थ्य के स्थगन प्रस्ताव पर बोलने के...

International Data Gap Hits Forest Corp Profits

Himachal Pradesh State Forest Development Corporation is reportedly incurring a recurring annual loss of Rs 2.31 crore in...