मनमोहन शर्मा  के काव्य संग्रह “उदगार” का विमोचन

Date:

Share post:

उमा ठाकुर, कीकली ब्यूरो, 20 अक्टूबर, 2020, शिमला

हिमाचल प्रदेश कोष लेखा एवं लॉटरीज़ विभाग में कार्यरत वरिष्ठ सहायक  मनमोहन शर्मा द्वारा रचित प्रथम काव्य संग्रह “उदगार” का विमोचन  माननीय  अनिल कुमार खाची, मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार के कर कमलों द्वारा अतिरिक्त निदेशक  आदरणीय दीपक भारद्वाज, कोष,लेखा एवं लॉटरीज हिमाचल प्रदेश ,सयुंक्त निदेशक श्री अरूण ओझा की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर मनमोहन शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र मोहिम शर्मा ने फुलों के गुलदस्ते से माननीय मुख्य सचिव का अभिवादन किया।

इस काव्य संग्रह में जीवन के विभिन्न रंगों और समाज के विभिन्न पहलुओं को उजागर करती  कुल 74 कविताएँ सम्मिलित की गई है। 108 पृष्ठों का काव्य संग्रह ‘उदगार’, “आभी” प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किया गया है।

रौड़ीधार (बाग), डाकखाना शाकरा, तहसील करसोग निवासी मनमोहन शर्मा गत् तीस वर्षों से कविता लेखन में सक्रिय हैं और विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में इनकी  कविताओं  को  प्रतिष्ठित स्थान मिलता रहा है, साथ  ही  हिमाचल  के साहित्यिक मचों पर भी इन्होनें अपनी दमदार प्रस्तुति दर्ज करवाई है.कोष लेखा एवं लॉटरीज़ विभाग के लिए भी यह एक गौरव का विषय है ।

साधारण भाषा शैली में लिखी  इनकी कविताएं गाँव  की मुंडेर से  लेकर शहर की भीड़  से गुज़रते हुए आभासी दुनिया में भी पाठकों  के मन तक गहरे उतरती है. कवि मन से निकले “उदगार” समाज के हर वर्ग तक पहुँचें खासकर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनें. इनकी सृजन यात्रा यूं ही साहित्य की बुलदियों  को छूंएं,  एेसी कामना  हर पाठक वर्ग  करता है ।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

1 COMMENT

  1. आपका काव्य संग्रह साहित्य की बुलदियों को छूंएं है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Governor Calls for Preservation of Kangra Miniature Art

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने आज भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (IIAS), राष्ट्रपति निवास, शिमला में आयोजित पांच दिवसीय कला...

टीबी मुक्त भारत अभियान में हिमाचल की बड़ी छलांग

स्वास्थ्य एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश तपेदिक...

Himachal to Regularise 2,183 Forest Roads Under FRA

CM Sukhu on Saturday directed the Forest Department to prepare a comprehensive plan for the diversion of...

CM Pushes HPU Towards Green Hydrogen Research

CM Sukhu today inaugurated and laid the foundation stones of several development projects at Himachal Pradesh University (HPU),...