क्रिसमस

Date:

Share post:

Uma Thakur Writerउमा ठाकुर, शिमला

सैंटा क्लाज पोटली समेटे,
घूम रहा है शहर–शहर, गाँव–गाँव, गली-गली में,
तौहफ़ों का अंबार यिशु का प्यार लिए ।।
शहर-शहर सैंटा बना क्रिसमस पार्टी की शान,
बाँट रहा है तौहफ़े, काटे जा रहे हैं क्रिसमस केक,
जगमगा रहा है क्रिसमस ट्री ।।
गाँव की मुंडेर पर भी, बच्चे मना रहे हैं क्रिसमस,
सुना रही है दादी माँ,
कहानी यिशु के बलिदान की ।।
फुटपाथ के कोने में दुबके,
नंग-धड़ंग बच्चे, माँ के आँचल से लिपटकर,
ठंड से बचने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं ।।
तभी एक राहगीर उन बच्चों को,
चाकलेट, टाफ़ियाँ, कुछ कपड़े, कंबल देकर,
फिर भीड़ का हिस्सा बन जाता है ।।
चिल्लाते हैं बच्चे मासूमियत से,
वो देखो,
सैंटा क्लाज़ जा रहा है ।।
उनकी मासूम मुस्कान,
खुले आसमा को,
किलकारियों से भर देती है ।।
दूर चल रही क्रिसमस पार्टी से,
शोरगुल होता है,
मैरी क्रिसमस, मैरी क्रिसमस ।।
अंधेरी स्याह रात माँ के आँचल में,
सतरंगी सपनों की चादर ओढ़े,
नई सुबह का एहसास कराती है ।।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CM Reviews Mega Urban Projects in Shimla, Hamirpur

CM Sukhu reviewed the progress of the Sabzi Mandi Central Business District (CBD) Project in Shimla and the...

Shimla Students Redefine “Help at Home” in Powerful Workshop

A special awareness workshop titled “Ghar Ka Kaam Sabka Kaam” was organised for students at St. Thomas’ School,...

शिमला में जनगणना-2027 प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू

जनगणना-2027 के सफल संचालन को लेकर शिमला में तैयारियों ने गति पकड़ ली है। इसी कड़ी में बचत...

ब्लू बैल्ज का शानदार प्रदर्शन, रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत

ब्लू बैल्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम ने सफलता की...