चुनाव का दंगल: डॉo कमल केo प्यासा

Date:

Share post:

डॉo कमल केo प्यासा
प्रेषक : डॉ. कमल के . प्यासा

बज रहे है ,बजने लगे हैं भोंपू
चुनाव के इस दंगल में !

रंग बिरंगे परचम पोस्टर
उठाए बेकार हाथों ने
जोर जोर से लगाते नारे
घूमते गली कूचे बाजारों में !

बज रहे हैं,बजने लगे हैं भोंपू
चुनाव के इस दंगल में !

खिल उठे हैं चेहरे
काम मिला है
आया चुनाव
खुशी खिली है मौसम में !

बज रहे हैं ,बजने लगे हैं भोंपू
चुनाव के इस दंगल में !

भारी भरकम मोटे ताज़े
झोटे भिड़े गे,भिड़ते रहे गे
भेडू बकरू मुर्गे उड़ें गे
बे मौत बेचारे खूब मारें गे
इस चुनाव के इस मौसम में !

बज रहे हैं,बजने लगे हैं भोंपू
चुनाव के इस दंगल में !

वोट की खातिर कारगुजरी
झूठे वादे नोट उड़े गे
रूके अटके जुगाड़ बने गे
जोड़ तोड़ खूब चलें गे
इस चुनाव के दंगल में !

बज रहे हैं, बजने लगे है भोंपू
चुनाव के इस दंगल में !

नई सुर्खियां कुछ अखबारों में
कुछ चिपकाई जाएं गी दीवारों में टीका टिपनियां और वादे भी!

खूब छपे गे और रचे गे भी
चटकीले छैल छबीले रंगों में !

बज रहे हैं,बजने लगे हैं भोंपू
चुनाव के इस दंगल में !

जागो उठो वक्त आया है
वरना फिर ठगे जाओ गे
चाटुकारी इनकी बातों से
यकीन नहीं ,नहीं बच पाओगे
इनकी लीपा पौती से !

बज रहे हैं, बजने लगे हैं भोंपू
चुनाव के इस दंगल में !

चुनाव का दंगल: डॉo कमल केo प्यासा

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Himachal Medical Colleges Set for Major Upgrade by Year-End

CM Sukhu has directed the Health Department to complete the modernization of all medical colleges in the state...

यादें – कविता – डॉ. कमल के. प्यासा

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी यादें याद आती हैं जाती नहीं, याद ही रह जाती  हैं जिंदगी भर,,,,,,!   यादें यादों में रह कर आती हैं...

भारतनेट से बदलेगी शिमला की डिजिटल तस्वीर

भारत सरकार की संशोधित भारतनेट (Amended BharatNet) परियोजना के तहत शिमला जिले की सभी 412 ग्राम पंचायतों को...

मानसून से पहले अलर्ट मोड पर शिमला प्रशासन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) शिमला की बैठक उपायुक्त एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में...