April 15, 2026

इतनी सी हमदर्दी — रणजोध सिंह

Date:

Share post:

रणजोध सिंह
संध्या अपने रोते-बिल्खते नन्हे शिशु को किसी तरह नौकरानी के हवाले कर, हांफते हुए बस-स्टैंड पहुँची, परन्तु बस पहले ही निकल चुकी थी | अभी तक तो उसके कानो में उसके नन्हे शिशु का क्रन्दन ही गूंज रहा था, लेकिन अब उसके सामने बोस का निर्मम चेहरा भी घूमने लगा था | आज फिर देरी से पहुँचने के लिए उसे बोस की डांट सुननी पड़ेगी | वह किंकर्तव्यविमूढ़ सी हुई सोच ही रही थी कि अचानक एक मोटर-साईकल ठीक उसके पास आकर शांत हो गई, जिसके ऊपर उसके कार्यालय के सहयोगी वर्मा जी सवार थे | बोस के प्रकोप से बचने के लिए वह वर्मा जी के मोटर-साईकल पर सवार हो गई |
मध्यान के समय मित्रों ने चुटकी ली, “भई वर्मा जी ! क्या बात है, आजकल बड़े हसीन लोगों को लिफ्ट दे रहे हो ?”
“अरे नहीं तुम लोग एकदम गलत सोच रहे हो, मैडम सड़क पर बस का इंतजार कर रही थी और मैं वहां से ऑफिस के लिए आ रहा था, सोचा मैडम जी को भी साथ लेता चलता चलू, इतनी सी हमदर्दी तो सहकर्मी के लिए बनती ही है |”
मगर न जाने क्यों ये शब्द उनके गले में ही अटक गए और वे खामोश रहे, और फिर एक रहस्यमयी मुस्कान के साथ अपने कमरे में चले गए | वर्मा जी की ये खामोशी संध्या लिए बड़ी महँगी साबित हुई कयोंकि उस दिन के बाद लोग उसके बारे में तरह-तरह की बातें करने लगें |

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CM Sukhu Sanctions ₹10 Cr for Kinnaur School

Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu on Wednesday announced ₹10 crore for the construction of the Rajiv Gandhi Day...

CM Highlights Green Tech in Tapri Fruit Unit

CM Sukhu today inspected the world’s first geothermal-powered combined apple cold storage and fruit drying unit at Tapri...

CM Reviews Progress of Key Hydroelectric Project

CM Sukhu today reviewed the progress of the 450 MW Shongtong–Karcham Hydroelectric Project on the Satluj River during...

CM Unveils ‘Architect of Equality’ Statue

CM Sukhu today paid floral tributes to Bharat Ratna Dr. Bhim Rao Ambedkar, the chief architect of the...