पढ़े लिखे लोग – लघु कथा

Date:

Share post:

रणजोध सिंह – नालागढ़

जब से बनवारी लाल जी पंचायत प्रधान पद के लिए खड़े हुए थे, उनका दिन का चैन और रातों की नींद उनसे रुष्ट हो गई थी| उन्होंने प्रण लिया कि इस बार तो वह जीत हासिल करके ही दम लेंगे| अतः वे अपने गाँव के प्रत्येक घर में स्वयं जाकर वोट के लिए गुहार लगाने लगे| इस उपक्रम के चलते उनकी टांगें दुखने लगी थी| हाथ जोड़ने की इतनी आदत पड़ गई कि स्वयं की पत्नी को देखते तो भी हाथ जोड़ देते और विनम्रता से बोलते, “चुनाव वाले दिन मेरा ख्याल रखना|”

चूँकि उनका गाँव शहर से बिल्कुल सटा हुआ था, अत: शहर के कुछ सभ्रांत लोग उनके गाँव में बस गए थे| इनमें से ज्यादातर स्कूल प्राध्यापक या कॉलेज प्रोफेसर ही थे| प्रोफेसरों की जनसंख्या अधिक होने के कारण गाँव वाले इस कॉलोनी को प्रोफेसर कॉलोनी ही कहते थे| जैसे ही बनवारी लाल जी प्रोफेसर कॉलोनी के नजदीक पहुँचे उन्होंने अचानक इस कॉलोनी के लोगों से वोट न मांगने का निर्णय ले लिया| सभी लोग बहुत अचंभित हुए| “अरे ये बहुत पढ़े-लिखे लोग हैं, न तो किसी की बातों में आते हैं और न ही किसी भी प्रकार के प्रलोभन में| सदैव अपने मन की ही करते हैं, जिन्होंने जिसे वोट डालनी है उसे ही डालेंगे| यहाँ टाइम खराब करके क्या फायदा?” उन्होंने स्पष्टीकरण दिया|

सूरज तो आज भी चमकता है : कविता

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

शतरंज और राजनीति में रणनीति का खेल: रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि राजनीति और शतरंज के बीच गहरा संबंध है। दोनों ही क्षेत्रों...

AITP वाहनों को नई रफ्तार, टैक्सी ऑपरेटरों को बड़ी राहत

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट (AITP) वाहनों की अधिकतम संचालन...

CBuD ऐप से सुरक्षित होंगी भूमिगत सेवाएं

भूमिगत पाइपलाइन, बिजली केबल, गैस लाइन, ऑप्टिकल फाइबर सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं को खुदाई के दौरान नुकसान से...

Hamirpur skater Samarth Atri to represent India at Asian Trophy

Young ice skater Samarth Atri from Bhoranj in Hamirpur district met CM Sukhu on Monday and sought his...