संगठन विस्तार की नई जिम्मेदारी, कैप्टन अतुल शर्मा बने अध्यक्ष

Date:

Share post:

ब्राह्मण समाज के संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा’ ने हिमाचल प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की घोषणा की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा ने शिमला निवासी कैप्टन अतुल शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह निर्णय राष्ट्रीय कार्यकारिणी से विस्तृत विचार-विमर्श के बाद लिया गया। नियुक्ति पत्र जारी करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि कैप्टन अतुल शर्मा के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा समाजहित के कार्यों को और गति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के हितों की रक्षा, युवाओं को सनातन मूल्यों से जोड़ने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियानों को मजबूती मिलेगी।

नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कैप्टन अतुल शर्मा ने कहा कि वे संगठन द्वारा जताए गए विश्वास पर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉक स्तर तक महासभा का विस्तार कर समाज को एकजुट करना है। इस घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। राष्ट्रीय महामंत्री पंडित साधुराम शर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Himachal Govt Banks on Welfare, Employment Boost

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Today, 26 june, 2026 : Anti-Drug Day

Anti-Drug Day is observed to raise awareness about the harmful effects of drug abuse and to promote a...

Shimla Literary Circle Celebrates ‘Feminine Lyre’ Launch

An engaging literary evening unfolded at Brews & Books Café, Mall Road, as the Keekli Charitable Trust hosted...

Himachal’s Anti-Chitta Day Hits Drug Networks Hard

The International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking was observed as ‘Anti-Chitta Day’ across Himachal Pradesh as...

28 जून को अंडर-18 रग्बी ट्रायल, राष्ट्रीय टीम का चयन

रग्बी एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश (RAHP) और रग्बी एसोसिएशन शिमला (RAS) के संयुक्त तत्वावधान में 28 जून को...