सेना भर्ती कार्यालय शिमला : नए भर्ती नियम और प्रक्रिया

Date:

Share post:

सेना भर्ती कार्यालय शिमला के अधिकारी सूबेदार मेजर सुरेश डी व सहयोगी ने गवर्नमेंट आई. टी. आई. और स्टेट ऑफ आर्ट आई. टी. कालेज, सुन्नी, शिमला के युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए जागरूक व प्रेरक व्याख्यान दिया। इसमें कॉलेज के युवाओं ने जागरूकता सह प्रेरक व्याख्यान में बढ़चढ़ कर भाग लिया। अधिकारी ने युवाओ को सशस्त्र बलों और अग्निपथ योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने नए भर्ती नियमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया की अब भर्ती प्रक्रिया में पहले आनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी और परीक्षा में उत्तीर्ण आवेदकों को दौड़ और चिकित्सा के लिए बुलाया जाएगा।  उन्होंने कहा की इच्छुक युवा अगली भर्ती के लिए वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। भर्ती नियमों के अनुसार टेक्निकल कैटेगरी के अभ्यर्थी को आई.टी.आई. सर्टिफिकेट धारकों को सर्टिफिकेट के अनुसार बोनस मार्क मिलते है।

जैसे कि एक वर्ष, दो वर्ष और डिप्लोमा धारकों को क्रमशः 30, 40 और 50 मार्क्स बोनस के रूप मे दिये जाते है।  उन्होंने बताया कि आनलाइन आवेदन करने व परीक्षा डेमो देखने के लिए www.joinindianarmy.nic.in मेल को देख कर सीख सकते है। इस अवसर पर लगभग 112 लड़के, 75 लड़कियाँ व 10 कॉलेज के टीचर मौजूद रहे। 

Auckland House School For Boys Celebrates Senior Section Speech Day

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Governor Lauds Cultural Initiative in Shimla

Actor and President of the Akhil Bharatiya Kalakar Sangh, Rohitashv Gour, along with Vice-President Rekha Gour, called on...

मीमांसा 2026: गेयटी में सजेगा साहित्य, कला और सृजन का महोत्सव

बच्चों और युवाओं में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने तथा साहित्यिक और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने...

शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026: लोक संस्कृति और संगीत का संगम

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 (8 से 12 जून) में हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति, कला और संगीत की भव्य...

ऑपरेशन ‘नया सवेरा’: चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार

मुख्यमंत्री द्वारा 15 नवंबर 2025 को शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा अभियान “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” के तहत हिमाचल...