Shimla – वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग जनों के लिए घर से मतदान की सुविधा

Date:

Share post:

शिमला शहर की स्वीप टीम ने आज इंदिरा गांधी अस्पताल प्रशासन के सहयोग से इंदिरा गांधी चिकित्सालय, शिमला में  “सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा व सहभागिता” अभियान चलाया, जिसमें 63-शिमला शहरी विधानसभा की स्वीप टीम के नोडल अधिकारी डॉ० सुरेश कुमार ने चुनाव आयोग द्वारा चलाए जाने वाले इस विशेष कार्यक्रम के विषय में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने उपस्थित स्टाफ को फॉर्म नंबर 6, 6(क),7 व 8 की विस्तृत जानकारी दी।            

नोडल अधिकारी ने चुनाव आयोग द्वारा 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांग जनों को घर से मतदान करने की सुविधा तथा अन्य मतदाताओं को मतदान केंद्र पर दी जाने विभिन्न सुविधाओं जैसे पीने का स्वच्छ पानी, रैंप, व्हील चेयर आदि के बारे में जानकारी साझा की। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ राहुल राव ने आईजीएमसी प्रशासन की ओर से अपने कर्मचारियों की ड्यूटी से संबंधित रोस्टर की विस्तृत जानकारी दी तथा यह भी सूचित किया कि आपातकालीन सेवाएं भी किसी तरह प्रभावित न हो और मतदान भी अधिकाधिक कर्मचारी कर सकें। 

इस अवसर पर इंदिरा गांधी हॉस्पिटल के उप-चिकित्सा अधीक्षक डॉ० प्रवीण एस० भाटिया, चिकित्सालय प्रशासनिक अधिकारी डॉ० शोमिन धीमान, डॉ०प्रेम, डॉ कर्नल महेश, डॉ० हंसराज, डॉ अभिषेक ठाकुर, बलवीर जिल्टा मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोगी कल्याण समिति एवं उप नियंत्रक वित्त, नर्सिंग अधीक्षक सुनीता गर्ग, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक लायक़ राम रघुवंशी तथा नर्सिंग-पैरा मैडिकल स्टाफ, विभिन्न वर्गों के आउटसोर्स कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Shimla – वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग जनों के लिए घर से मतदान की सुविधा

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Financial Milestone: Shimla Hails SC BBMB Ruling

A grand celebration erupted at Oakover today as Himachal Pradesh scored a major win in the Supreme Court...

Brightening Lives: HP Leadership Shares Diwali Wishes

On the auspicious occasion of Diwali, Governor Kavinder Gupta and CM Sukhu extended their warm greetings to the...

शिमला में जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष कार्यशाला आयोजित

भगवान बिरसा मुंडा के अमर बलिदान और जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए उपायुक्त कार्यालय...

चाबा-तत्तापानी के बाद अब लुहरी में मिलेगा रिवर राफ्टिंग का रोमांच

शिमला जिला में साहसिक पर्यटन को नई उड़ान देने के लिए पर्यटन विभाग ने सतलुज नदी में रिवर...