DPRO.HindiDivas.14.9 (1)

कीक्ली रिपोर्टर, 14 सितम्बर, 2016, शिमला

DPRO.HindiDivas.14.9 (2)भाषा किसी भी समाज, देश और संस्कृति के विकास में सबसे अहम भूमिका अदा करती है। हम सभी का यह दायित्व है कि हम अपनी राजभाषा हिन्दी का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करें। यह बात सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य व बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने आज गेयटी थियेटर में हिन्दी दिवस के समापन समारोह के अवसर पर अपने संबोधन में कही।

DPRO.HindiDivas.14.9 (3)उन्होंने राजभाषा हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान सभा ने 14 सिम्बर, 1949 को शासकीय राजकाज हिन्दी में किए जाने का निर्णय लिया। यह दिन समूचे भारत में ‘हिन्दी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 (1) में दिए गए प्रावधानों के अनुसार हिन्दी को राजभाषा घोषित किया गया है। हिन्दी के विकास और प्रसार-प्रचार के लिए संविधान के अनुच्छेद 351 में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। राजभाषा हिन्दी को शासकीय कामकाज में कार्यान्वित करने के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 1963 को राजभाषा अधिनियम पारित किया।

DPRO.HindiDivas.14.9 (4)हिमाचल प्रदेश में राजभाषा हिन्दी को अपनाने के उद्देश्य से वर्ष 1975 में ‘हिमाचल प्रदेश राजभाषा अधिनियम’ पारित किया गया। इस अधिनियम के अनुसार देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिन्दी को प्रदेश की राजभाषा का दर्जा दिया गया। हिमाचल प्रदेश में राजभाषा को सरकारी कामकाज में पूर्ण रूप से अपनाने के लिए 26 जनवरी, 1978 आदेश जारी किए गए।

DPRO.HindiDivas.14.9 (5)हिमाचल प्रदेश में युवा पीढ़ी विशेषकर विद्यालय तथा महाविद्यालय के विद्यार्थियों का हिन्दी की ओर ध्यान आकृष्ट करने के उद्देश्य से विभाग हर वर्ष स्कूली बच्चों के लिए पहले जिलास्तर हिन्दी भाषण, हिन्दी निबन्ध लेखन और हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन करवाता है। इसके DPRO.HindiDivas.14.9 (6)पश्चात स्कूली बच्चों का चयन शिमला में आयोजित किए जाने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाता है। कॉलेज विद्यार्थियों के लिए अन्तरमहाविद्यालय प्रतियोगिताएं विभाग द्वारा राज्यस्तर पर आयोजित करवाई जाती है।

इस अवसर पर उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए। शशि ठाकुर निदेशक भाषा कला एवं संस्कृति विभाग ने मुख्य अतिथि तथा उपस्थित गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।

Previous articleलौरिएट पब्लिक स्कूल में हिन्दी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया – 2016
Next articleएसवीएम ढली में हिन्दी दिवस की धूम; बच्चों ने प्रस्तुत किए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here