कीक्ली रिपोर्टर, 14 नवंबर, 2017, शिमला

शैमरॉक रोजेंस स्कूल ने  बाल दिवस बड़े धूम धाम के साथ मनाया।  स्कूल की प्रधानाचार्य प्रीति चुट्टानी ने बच्चों को बताया कि 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन होता है। इसे बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि उन्हें बच्चों से बहुत प्यार था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू पुकारते थे।

बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का राष्ट्रीय त्योहार है। देश की आजादी में भी नेहरू का बड़ा योगदान था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश का उचित मार्गदर्शन किया था। उन्होंने बताया कि भारत के अलावा बाल दिवस दुनिया भर में अलग अलग तारीखों पर मनाया जाता है।  पंडित नेहरू ने भारत की आजादी के बाद बच्चों की शिक्षा, प्रगति और कल्याण के लिए बहुत काम किया। उन्होंने विभिन्न शैक्षिक संस्थानों जैसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और भारतीय प्रबंधन संस्थान की स्थापना की थी।

नेहरु जी बच्चों को देश के भविष्य की तरह देखते थे। नेहरु जी अपना अधिकतम समय बच्चों के साथ बिताना पसंद करते थे, वो हमेशा बच्चों के प्रति अपना लगाव जाहिर करते थे। भारत के आजाद होने के बाद 500 देसी रियासतों को एक झंडे के नीचे लाने से लेकर देश के युवाओं के लिए रोजगार आदि जैसे कार्य कर आधुनिक भारत के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आयोग का गठन करने के बाद पंचवर्षीय योजनाओं का शुभारंभ किया, जिससे भारत में उद्योग का एक नया युग शुरु हुआ। नेहरु ने भारत की विदेश नीति में भी अपनी प्रमुख भूमिका निभाई।

इस उपलक्ष्य में स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें समृद्वि, समक्ष, रूहानी, विहान, शारण्या, आस्तिक, माहीरा, शिवांश, आयरा, मानविक, सानवी ठाकुर, रशल, देवांश, विंवाशी, दिविजा, अवयुक्त, जेनव, शौर्या, दिवा, राघव, आदित्या, सानवी शर्मा, नानव, साची, मयूक, तनमय, वनिका, और अमायरा ने भाग लिया। छात्रों ने ड्रास के साथ कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

Previous articleChalet Students Celebrated Children’s Day in an Exuberant Style
Next articleक्यारकोटी स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह — स्कूल के मेधावी छात्र पुरस्कृत; बच्चों ने प्रस्तुत किए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here