मां-बाप और बच्चे

Date:

Share post:

भीम सिंह, गांव देहरा हटवाड़, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश।

फेल होकर घर लौटा लाल
बाप कहे उधेड़ूगा खाल
थोड़ा भी इसे आया न ख्याल
मस्ती में गवा दिया पूरा साल।

मेहनत मजदूरी करके पढ़ा रहा हूँ
बड़ी मुश्किल घर खर्च चला रहा हूँ
फिर भी इन्हें थोड़ा नहीं ज्ञान
मैं तो इनकी करतूतों से हैरान ।

मां-बाप का दर्द ये बच्चे क्या जाने
जिन्हें भरपेट मिल जाता है खाने
पता तो इन्हें तब चलता है
जब चार पैसे पड़ते हैं कमाने।

नासमझी से न जाने कितने बच्चे
अपना जीवन बर्बाद कर जाते हैं
फिर सारी उम्र अपनी नाकामी पर
पछताते हैं खून के आंसू बहाते हैं ।

मां-बाप तो सबके चाहते हैं
उनके बच्चे पढ़े-लिखें नाम कमायें
मगर जो बच्चे कुछ नहीं समझते
उनको कोई भला कैसे समझायें।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CM की जीवन यात्रा पर बना गीत ‘द फाइटर’ जारी

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की...

मढोल पंचायत बनी विकास और खेल का मॉडल: रोहित ठाकुर

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की मढोल पंचायत में आयोजित मढोल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर...

Governor Marks West Bengal Day with Cultural ‘Milan’

As part of the ‘Ek Bharat Shreshtha Bharat’ initiative, Lok Bhavan today organised a ‘Milan Programme’ to mark...

St. Thomas’ School Hosts Workshop on AI and CT

St. Thomas’ School, Shimla, organised a CBSE In-House Workshop on Assessment and Pedagogy in Computational Thinking (CT) and...