दयानन्द में नर्सरी व केजी के बच्चों ने मनाया वार्षिक समारोह

0
815

कीकली ब्यूरो, 21 सितम्बर, 2019, शिमला

दयानन्द पब्लिक स्कूल में नर्सरी व केजी के बच्चों ने वार्षिक समारोह मनाया । इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए । समारोह में दोनों कक्षाओं के शत प्रतिशत विद्यार्थियों ने भाग लिया । इस दौरान सभी बच्चों के अभिभावकों ने समारोह में शिरकत की । विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुपम ने दीप प्रज्ज्वल्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और डीएवी गान गया गया ।

प्रधानाचार्या अनुपम ने सभी अभिभावकगणों का स्वागत किया और सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी । इस दौरान प्रधानाचार्या ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रारम्भ नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों शनाया, समीक्षा, रूहानी, तन्श्र्य, माधव, अथर्व द्वारा प्रस्तुत स्वागतम गीत से हुआ । इस दौरान देश प्रेम से ओत प्रोत नृत्य में परिधि, ओजस्वी, भाविक, भार्गवी, भुवन व सवास्तिक ने भाग लिया । एकाक्ष, सानवी, रंजीत, अक्षत व उत्कर्ष ने लघु नाटक प्रस्तुत करते हुए दृड़ निश्चय के बल पर जीवन में कुछ भी हासिल किए जाने का संदेश दिया ।

इसके बाद चिड़ियाघर भ्रमण एवं क्रिया शब्दों पर आधारित कविताएं प्रस्तुत की गईं जिसमें क्रमश: आराध्या, सेजल, अर्नव, आदित्य, पलाक्ष सूर्यवीर ने भाग लिया । राघव, मनस्वी, निधि, अथर्व, अनन्या, दक्ष, आरुष, राधिका ने पंजाब का लोक नृत्य भांगड़ा प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया । इस दौरान अभिभावकों का गुजराती नृत्य कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा ।

नर्सरी कक्षा के पश्चात दोपहर के कार्यकम में के॰जी के छात्र छात्राओं अतान्शि, आरव, वंशिका व शनाया व शिवांश द्वारा स्वागतम गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई । इसी तरह ‘सदा सच बोलो’ थीम पर आधारित हिन्दी नाटिका प्रस्तुत की गयी जिसमें याशना युवान श्रीष्टि देवोलीना व शौर्य ने भाग लिया । के जी कक्षा की ही नंदिनी, राजवीर, मनन, अर्नव व चेष्टा ने ‘यातायात नियमों’ पर आधारित कविता प्रस्तुत की ।

‘काले मेघा पानी तो बरसाओ’ गीत पर अनवी, सानवी, हितैषी व  ममता ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी । देवेन, कृतिका, क्षारवी, अधिराज, दिवांशी ने गणित के अंकों पर आधारित अंग्रेजी नाटक प्रस्तुत करते हुए प्रत्येक मानव के महत्व का संदेश दिया । युवान सूद ने सुंदर शेरो शायरी से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद आरव गुप्ता, करमन प्रीत, सानवी, आरोही व आकृति ने समूह गीत के माध्यम से प्लास्टिक के प्रयोग का बहिष्कार किया । इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्या अनुपम ने सभी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की तारीफ की ।

Daily News Bulletin

Previous articleलाल बहादुर शास्त्री कॉलेज में हिमालय मंच का बच्चों के साथ कहानी एवं कविता सम्वाद
Next articleSpecial Kids Participate in Sporting Events – Day Two of FODA
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here