राज्यपाल ने किया ‘‘पोह की आखि़री रात’’ पुस्तक का विमोचन

Date:

Share post:

राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन में सविता बंटा का कविता संग्रह ‘‘पोह की आखि़री रात’’ का विमोचन किया। इस कविता संग्रह में करीब 27 कविताओं के माध्यम से लेखिका ने नारी की मनोस्थिति और भाव को कविता के माध्यम से व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कवियत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नारी की पीढ़ा को कविता के माध्यम से उन्होंने बड़े ही सुंदर अंदाज़ में प्रस्तुत किया है। इस मौके पर, चर्चा के दौरान राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में परामर्श सेवा उपलब्ध होनी चाहिए। उन्हें समय पर मार्गदर्शन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्या है तो समाधान भी है। उन्होंने कहा कि बच्चों के अभिभावकों को भी किसी भी समस्या के प्रति समझाया जाना जरूरी है। सविता बंटा मूलतः शिमला की रहने वाली हैं, जिन्होंने हिंदी और मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर, वास्तु आचार्य और ज्योतिषाचार्य की शिक्षा प्राप्त की है। वह एस्ट्रो काउंसलर, अभिनय और लेखन से जुड़ी हैं। इस अवसर पर लेखिका का परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Major Healthcare Infrastructure Push by CM Sukhu

CM Sukhu laid the foundation stone of an ultra-modern critical care block at the new campus of Dr....

CBSE पैटर्न से बदली शिमला की शिक्षा व्यवस्था

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू...

CM Unveils Major Push for State Athletes

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, while interacting with young trainees, budding athletes and children at the Sports...

नाभा में योग, स्वास्थ्य और सकारात्मकता का संगम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विवेकानंद केंद्र और बूथ नंबर 16, नाभा क्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में...