शिमला जिले में राष्ट्रीय पोषण माह

Date:

Share post:

पिछले वर्षो की भांति इस वर्ष भी  नेहरू युवा केंद्र शिमला के द्वारा सम्पूर्ण जिले में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है।   इस कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र शिमला से समबन्धित विभिन्न युवा मंडल एवं युवा स्वयंसेवी जिले भर में 01 सितम्बर 2021 से लेकर 30 सितम्बर 2021 लोगो को सही पोषण के बारे में जागरूक करेंगे। इसी कड़ी के अंतर्गत दिनांक 15 सितम्बर को नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी साक्षी कुमारी के द्वारा विकास खंड चिड्गांव के ग्राम पंचायत जखनोटी के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति उर्मिला चौहान की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया।  इस साल पोषण माह के अंतर्गत लोगों को बच्चो के स्वास्थ्य, स्तनपान करवाने वाली महिलाए, गर्भवती महिलाओ व किशोरियों के लिए पोषण संबंधी सुविधा के बारे मे जागरूक करना है। कार्यक्रम मे बताया गया की किस प्रकार से हम पौष्टिक एवं संतुलित आहार के द्वारा स्वयं दुरुस्त रख सकते है। इसी प्रकार के कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र शिमला के द्वारा पुरे माह जिले भर में किये जाएंगे। यह जानकारी प्रेस को जिला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा ने दी।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

स्कूल उद्घाटन को लेकर जयराम ने घेरा सुक्खू सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने स्कूल भवन के उद्घाटन को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा...

अनुसूचित जाति बहुल पंचायतों में जागरूकता अभियान

अनुसूचित जाति समुदाय तक प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला...

Creative Excellence Unveiled: Young Authors Celebrate Book Cover Reveal

A celebration of creativity and mentorship unfolded as two new book covers were unveiled, marking a significant milestone...

तिब्बतन स्कूल छोटा शिमला में विक्रमादित्य ने दी नशे से दूर रहने की सीख

परम पावन 14वें दलाई लामा के 91वें जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को छोटा शिमला स्थित तिब्बतन स्कूल...