शिमला में जिला स्तरीय महिला साहित्यिक सम्मेलन: भाषा एवं संस्कृति विभाग

Date:

Share post:

भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला शिमला हिमाचल प्रदेश द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की कड़ी में  सम्मलेन कक्ष, गेयटी थियेटर परिसर शिमला में जिला स्तरीय महिला साहित्यिक सम्मेलन का आयोजन करवाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डा० सरोज भारद्वाज ने की तथा कुसुम संघाईक, उपनिदेशक, भाषा ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की ,मंच संचालन कल्पना गांगटा ने किया।

इस अवसर पर वन्दना राणा:- मैं अबला नहीं सबला हूं, सत्या शर्मा वसुंधरा ने कुछ भी कर शक्ति है नारी,कमलेश ठाकुर ने मैं कोई और नई माथे की बिंदियां हूं, नीरा राठौर ने मां की व्यथा, पूजा सूद डोगर ने नारी के त्याग, रक्षा ठाकुर ने नारी शक्ति की  महिमा, कल्पना गंगटा ने सशक्त नारी, सशक्त समाज की परिकल्पना पर काव्य पाठ किया,प्रियंका शर्मा ने मैं भारत की नारी हूं, उमा ठाकुर ने  गृहणी तथा पारंपरिक परिधान ढाटु,अर्चना सिंह ने मैं स्त्री हूं प्रोमिला भारद्वाज ने। 

थकती नहीं औरते,,सरोज भारद्वाज ने पहाड़ी बोली मे शिवरात्रि मे खत्म होती घिरटी परंपरा पर  काव्य पाठ किया तथा नवोदित तमन्ना मान्टा, प्रियंका शर्मा, सृष्टि आदि सहित डेढ़ दर्जन से अधिक महिला साहित्यकारों ने काव्य पाठ किया। अपने अध्यक्षीय भाषण मे डा० सरोज भारद्वाज ने कहा कि कार्यक्रम की सार्थकता सभी प्रतिभागी महिला साहित्यकारो की मन को छू देने वाली रचनाओ ने साबित कर दी ओर कहा कि नवोदित प्रतिभाएं भविष्य की आशाएं है ,उन्होंने आधुनिकता की होड़ में रिश्तों में समन्वय बनाएं रखने पर बल दिया। इस अवसर पर जिला भाषा अधिकारी शिमला अनिल हारटा, अधीक्षक श्रेष्ठा ठाकुर, भाषा अधिकारी दीपा कुमारी, देवेन्द्र कुमार देव, शिवम ठाकुर  आदि उपस्थित रहे।

शिमला में जिला स्तरीय महिला साहित्यिक सम्मेलन: भाषा एवं संस्कृति विभाग

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Adventure and Camaraderie Mark HIMTREK 2026

HIMTREK 2026 continues to provide NCC cadets with a dynamic platform for adventure, physical fitness, experiential learning and...

किशाउ डैम समझौता: हिमाचल के हितों की बड़ी रक्षा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश ने किशाउ जलविद्युत परियोजना को लेकर लंबे समय...

Sarv Dharma Peeth: A Symbol of Unity Inaugurated

Himachal Pradesh Governor Kavinder Gupta today inaugurated the newly constructed Main Darbar Sahib at Sarv Dharma Peeth Taposthan,...

STF का बड़ा अभियान: नशा तस्करी पर कसता शिकंजा

मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा 15 नवम्बर 2025 को शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के तहत...