राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 29 अगस्त, 2015, शिमला

शनिवार को राजकीय उच्च पाठशाला अन्नाडेल में खेल दिवस का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के छात्रों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें चम्मच दौड़, मैढ़क दौड़, बोरी दौड़, 100 मीटर तथा 200 मीटर दौड़ शामिल थी। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में गांधी सदन को ओवरऑल विजेता घोषित किया गया।

इसके अलावा गांधी सदन की वैशाली व अंजली चम्मच दौड़ में प्रथम तथा इंदिरा सदन की किरण व ललिता द्वितीय स्थान पर रही। मेंढ़क दौड़ में इंदिरा सदन की किरण व गांधी सदन से परीक्षित विजयी रहे। बोरी दौड़ में सुभाष सदन के शिवानी व मोहित तथा इंदिरा सदन की लक्ष्मी ने विजय हासिल की, जबकि 100 मीटर दौड़ में गांधी सदन से विजय व शिवानी, सुभाष सदन से निधि व इंदिरा सदन से साहिल चौधरी ने जीत हासिल की है। 200 मीटर गांधी सदन से शिवानी व मनीष, सुभाष सदन से निधि व इंदिरा सदन से शंकर ने अपने-अपने मुकाबले जीते। गांधी सदन की शिवानी ने सबसे अधिक स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्याध्यापिका सुजाता ठाकुर ने किया और स्पर्धाओं का आयोजन शारीरिक शिक्षक मेयर चंद द्वारा किया गया। इस अवसर पर रेखा गुलेरिया, माला थापा, सत्या देवी व रमेश प्रसाद भट्ट और गणमान्य व्यक्ति भी शामिल रहे।

Previous articleScience Quiz Competition in Saraswati Shiksha Mandir School — Bhagat Singh House Bags First Place
Next articleMusical Ambience Created by Cottonians – Inter House Western Music Competition 2015

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here