भट्टाकुफर स्कूल में हिन्दी वाद विवाद प्रतियोगिता ; रूचि ने जीता 5 हजार का पहला ईनाम ; एस जे वी ए न एल ने आयोजित करवाई प्रतियोगिता

Date:

Share post:

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 10 जून, 2015, शिमला

Govt.-Sr-.12.6.15
SJVNL organizes Hindi Debate Competition in Govt. Sr. Secondary School Bhattakufar

एस जे वी एन द्वारा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भट्टाकुफर शिमला में ”शिक्षा का उद्देश्य मात्र नौकरी पाना नहीं’ विषय पर हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर एसजेवीएनएल के उपमहाप्रबंधक आरके अबरोल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भट्टाकुफर की प्रधानाचार्य शारदा चंदेल और एस जे वी एन लिमिटेड के उप प्रबंधक (राजभाषा) नरेन्द्र कुमार मनकोटिया भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल कमी प्रधानाचार्य शारदा चंदेल ने की। उन्होंने छात्रों को उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध करवाने के लिए एस जे वी एन लिमिटेड का धन्यवाद किया।

इस प्रतियोगिता में छात्रों ने शिक्षा को मानवीय संस्कारों का आधारभूत तत्व बताते हुए व्यक्तित्व से लेकर राष्ट्र निर्माण में इसकी महत्ती भूमिका पर प्रकाश डाला और श्रोताओं का ज्ञानवद्र्धन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक प्राध्यापक नरेश कुमार और अध्यापक अनिता कंवर थे। प्रतियोगिता में रूचि ने पहला स्थान हासिल करते हुए पांच हजार रूपए का ईनाम जीता, दूसरा चार हजार रूपए का ईनाम डिम्पल ने प्राप्त किया, तीसरा 3000 रूपए का ईनाम मनीषा ने  हासिल किया। इसके अलावा एक-एक हजार रूपए के दो सांत्वना पुरस्कार सोनू और नीते को प्रदान किए गए। इस प्रतियोगिता में स्कूल के 20 छात्रों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उप महाप्रबंधक एसजेवीएनएल आरके अबरोल ने कहा कि एस जे वी एन ऊर्जा उत्पादन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के साथ-साथ एस जे वी ए नल सामाजिक दायित्वों को भी बखूबी निभा रहा है। निगम न केवल स्कूली और कॉलेज, विश्वविद्यालय के छात्रौँ की हिंदी संबंधी प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए उन्हें मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण, बिजली की बचत और स्वच्छता जैसे मुद्दों के प्रति जागरूकता भी पैदा कर रहा है।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

MoES and AcSIR Join Forces for Advanced Earth Science PhDs

The Ministry of Earth Sciences (MoES) and the Academy of Scientific and Innovative Research (AcSIR) have announced a...

बदनाम पानी – कविता

डॉ. कमल के. प्यासा हां, मैं ही हूं बदनाम बदनसीब, सबकी प्यास मिटाता बरसता बहता, बेचारा पानी! मेरा खुद का वजूद नहीं, रंग, रूप, गंध, आकार नहीं मर्म...

Governor Conferred with ‘Desh Ratna’ Award by Kumar Swami Ji

Attending the sacred Samagam of Jagadguru Mahabrahmarshi Kumar Swami Ji along with Lady Governor Bindu Gupta, Governor Kavinder...

शिमला से किन्नौर का सफर आसान हफ्ते में तीन दिन उड़ेगा हेलीकॉप्टर

हिमाचल प्रदेश सरकार ने दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों में हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में...