April 28, 2026

वैटर्न बेडमिंटन चैंपियनशिप; हिमाचल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन; प्रदेश के गांगटा व लखनपाल सेमीफाइनल; फाईनल मुकाबले होंगे सोमवार को

Date:

Share post:

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 19 जुलाई, 2015, शिमला

Badminton.19.7.15इंदिरा गांधी खेल परिसर में खेली जा रही वैटर्न बेडमिंटन चैम्पियनशिप के तीसरे दिन हिमाचल के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाडिय़ो ने अपना दबदबा कायम रखा है। रविवार को पुरूष 39 आयु वर्ग से ऊपर के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में प्रदेश के अकलेश सैणी ने दिल्ली के हर्ष चोपड़ा को 11-8, 8-11,9-11,7-11 से पटखनी दी। वहीं महाराष्ट्र के दीपक दुधानी ने चंडीगढ़ के विवेक लखनपाल को 11-9, 11-9, 11-6 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पंजाब के ही पंकज शर्मा को दिल्ली के विनय चोपड़ा ने 3-0 से हराकर तथा मध्य प्रदेश के हीरा गोस्वामी ने पश्चिम बंगाल के विवेक अरोड़ा को 3-2 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

महिला वर्ग में कोलकत्ता की चंद्राणी दे, महाराष्ट्र की मंगला, श्राफ, नीता कुलगर्णी तथा बंगाल की मन्टु मुरमुर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। 49 वर्ष से अधिक के मुकाबलों में पुरूष वर्ग में पश्चिम बंगाल के विवेक अरोड़ा, महाराष्ट्र के दीपक, दिल्ली के विनय तथा पंजाब के पंकज शर्मा के साथ महिला वर्ग में इंदौर की मनीषा कटारिया, मोन्टू मुरमुर, नीता कुलकर्णी और मंगला श्राफ ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पुरूष 59 वर्ष से अधिक के मुकाबलों में गुजरात केवीएस बाधेला भी अपनी जगह सेमी फाइनल बनाने में कामयाब हुए। दोहरे मुकाबलों में जसवंत गांगटा और विवेक लखनपाल की जोड़ी ने दिल्ली की जोड़ी को 3-1 से हराकर और अकलेश सैणी व विकास महाजन की जोड़ी ने महाराष्ट्र की जोड़ी पर विजय हासिल की और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अन्य क्वार्टर फाइनल में गुजरात के केपी राठौर और वी वाद्येला की जोड़ी ने दिल्ली की जोड़ी को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल अपनी जगह पक्की की।

इस प्रतियोगिता की जानकारी एसोसिएशन के प्रैस सचिव सोमू रे ने दी। उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के फाईनल मुकाबलों के दौरान नगर निगम शिमला के उपमहापौर टिकेंद्र पंवर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे और इस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day in History

1521 Death of Ferdinand Magellan: The Portuguese explorer Ferdinand Magellan was killed in the Philippines during his expedition to...

खेल और जागरूकता का संगम : छौहारा लीग समाप्त

छौहारा स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (CSWA) द्वारा “नशा छोड़ो, खेल खेलो” थीम पर आयोजित छौहारा प्रीमियर लीग का भव्य...

IIAS Shimla Hosts Seminar on Viksit Bharat 2047

The Indian Institute of Advanced Study (IIAS), Rashtrapati Nivas, Shimla, today inaugurated a two-day national seminar on “Viksit...

Shimla Municipal Elections: Code of Conduct Enforced

The State Election Commission Himachal Pradesh has issued a notification enforcing the Model Code of Conduct in the...