शिमला में 70वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया 

Date:

Share post:

DPRO.15Aug-(10)

कीक्ली रिपोर्टर, 15 अगस्त, 2016, शिमला

शिमला जिला में 70वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ज़िला और उप-मंडल स्तर पर समारोह आयोजित किए गए। आकर्षक मार्चपास्ट और रंगारंग सांस्कतिक कार्यक्रम इन समारोहों के प्रमुख आकर्षण बने। पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे लोगों ने भारी संख्या में समारोह स्थलों पर पहंुचकर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया।

DPRO.15Aug-(7)जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित किया गया, जहां सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री विद्या स्टोक्स ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी और स्काॅउटस एण्ड गाइडज की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत की गई आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली। एस आई ममता ने परेड का नेतृत्व किया।

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री विद्या स्टोक्स ने इस पावन अवसर पर लोगांे को बधाई दी। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले देशभक्तों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए सभी लोगों से मुश्किल से हासिल की गई स्वतंत्रता और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का आह्वान किया।

DPRO.15Aug (6)स्टोक्स ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पेयजल आपूर्ति योजनाओं पर 773 करोड़ रुपये खर्च किए गए है। ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना के अंतर्गत 6949 अतिरिक्त बस्तियों को पेयजल सुविधा प्रदान की गई है तथा जलाभाव वाले क्षेत्रों में 4890 हैंडपंप स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 400 करोड़ रुपये की लागत से 10586 हैक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा प्रदान की है। इस वर्ष पीने के पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए 35 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान हैंडपंप स्थापित करने के लिए किया गया है।

स्टोक्स ने बताया कि प्रदेश में विश्व बैंक द्वारा पोषित 1115 करोड़ रुपये की हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना कार्यान्वित की जा रही है, जिससे बागवानों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। प्रदेश में कृषि एवं बागवानी की गतिविधियों के विविधिकरण तथा इन्हें जलवायु प्रतिरोधी बनाने के लिए सरकार द्वारा 111.19 करोड़ रुपये की डाॅ. वाई एस परमार स्वरोजगार योजना तथा 154 करोड़ रुपये की राजीव गांधी सूक्ष्म सिंचाई योजना कार्यान्वित की जा रही है।

DPRO.15Aug (9)बागवानी फसलों को ओलों से बचाने के लिए फल उत्पादकों को 80 प्रतिशत उपदान पर एंटी हेलनेट दिए जा रहे हैं। मण्डी मध्यस्थता योजना के अंतर्गत फल उत्पादकों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने के लिए

जिला में गत साढ़े तीन वर्षों में 10211 बस्तियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया गया, जिस पर 154 करोड़ 95 लाख रुपये खर्च किए गए। जिला में 16 करोड़ 92 लाख रुपये व्यय कर 3,304 हैक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा के तहत लाया गया। बागवानों को बागीचा जीर्णोद्धार कार्यक्रम के तहत जिला में 3 करोड़ 51 लाख रुपये की राशि अनुदान के रूप में प्रदान की गई।

DPRO.15Aug (5)उन्होंने कहा कि एकीकृत बागवानी मिशन के तहत जिला में 45 केंचुआ, खाद इकाईयां, 25 हजार 142 वर्ग मीटर हरित गृह में फूलों का उत्पादन, 21 लाख 42 हजार वर्ग मीटर ओला अवरोधक जालियां तथा 1 हजार 980 बागवानी उपकरण उपलब्ध करवाए गए, जिस पर अनुदान सहायता स्वरूप 6 करोड़ 26 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। जिला में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 97 करोड़ 92 लाख । 91 हजार रुपये व्यय कर 42 हजार पेंशनधारकों को पेंशन प्रदान की जा रही है ।

उन्होंने कहा कि शिमला जिला में 11 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व 2 स्वास्थ्य उप केंद्र खोले गए। 7 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 1 सी एच सी को सीविल अस्पताल का दर्जा प्रदान किया गया। 10 हैल्थ सब सैंटर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिया गया।

DPRO.15Aug (1)स्टोक्स ने कहा कि जिला में गत साढ़े तीन सालों में 31 नए प्राथमिक स्कूल खोले गए और 63 प्राथमिक स्कूलों को माध्यमिक पाठशाला का दर्जा प्रदान किया गया। 71 माध्यमिक स्कूलों को उच्च पाठशाला का दर्जा प्रदान किया गया तथा 58 उच्च विद्यालय, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के रूप में स्तरोन्नत किए गए।

उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण के सोलह मील, ननखड़ी, टिक्कर, कुमारसेन, चायल कोटी में महाविद्यालय और चैड़ा मैदान में जवाहर लाल नेहरू राजकीय फाईन आर्टस महाविद्यालय खोले गए।  उन्होंने कहा कि जिला में कौशल विकास भत्ता योजना के तहत 6 हजार 693 युवाओं को 4 करोड़ 97 लाख रुपये की राशि विभिन्न प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए दी गई।

DPRO.15Aug (3)स्टोक्स ने कहा कि जिला में लोक निर्माण विभाग द्वारा 294 किलोमीटर नई सड़कें बनाई गई, 11 पुलों का निर्माण किया गया, 504 किलोमीटर सड़कों की मैटलिंग की गई तथा 87 भवनों का निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा 1 हजार 862 हैक्टेयर क्षेत्र में 20 लाख 48 हजार पौधों का रोपण किया गया।

स्टोक्स ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग स्वाधीनता आन्दोलन तथा उसके उपरान्त देश की एकता एवं अखण्ता को बनाए रखने में अग्रणी रहे हैं। प्रदेश ने अस्त्तिव में आने के बाद विकास के विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगती की है। प्रदेश सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल में अब तक अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं और कई महत्वकांक्षी योजनाएं आरम्भ की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र व समाज के हर वर्ग का समान तथा सन्तुलित विकास प्रदेश सरकार की बचनबद्धता है और इस दिशा में हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं।

DPRO.15Aug (4)उन्होंने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दलों को 10-10 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर, छोटा शिमला व लक्कड़-बाजार द्वारा नाटी प्रस्तुत की गई। आॅकलैंड हाउस स्कूल द्वारा जिमनास्टिक, शैलेडे स्कूल शिमला द्वारा चम्बयाली नृत्य, लोक नृत्य दल चैपाल द्वारा माला नृत्य, कंेद्रीय तिब्तियन विद्यालय छोटा शिमला द्वारा लाॅयन डांस प्रस्तुत किया गया। सैकर्ड हार्ट स्कूल ढली द्वारा मनमोहक देशभक्ति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। नशा निवारण पर आधारित नाटक फ्लेम कलचरल एंड वैल्फेयर सोसायटी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव श्री नन्द लाल, विधायक सुरेश भारद्वाज, महापौर शिमला नगर निगम संजय चैहान, नगर निगम के पार्षद गण, उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर, एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी, अतिरिक्त उपायुक्त डी के रतन, वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य लोग और भारी तादाद मंे लोग उपस्थित थे।

DPRO.15Aug-(8)

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

MoES and AcSIR Join Forces for Advanced Earth Science PhDs

The Ministry of Earth Sciences (MoES) and the Academy of Scientific and Innovative Research (AcSIR) have announced a...

बदनाम पानी – कविता

डॉ. कमल के. प्यासा हां, मैं ही हूं बदनाम बदनसीब, सबकी प्यास मिटाता बरसता बहता, बेचारा पानी! मेरा खुद का वजूद नहीं, रंग, रूप, गंध, आकार नहीं मर्म...

Governor Conferred with ‘Desh Ratna’ Award by Kumar Swami Ji

Attending the sacred Samagam of Jagadguru Mahabrahmarshi Kumar Swami Ji along with Lady Governor Bindu Gupta, Governor Kavinder...

शिमला से किन्नौर का सफर आसान हफ्ते में तीन दिन उड़ेगा हेलीकॉप्टर

हिमाचल प्रदेश सरकार ने दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों में हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में...