स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम — शैमरॉक डैज़लर्ज़ प्ले स्कूल

Date:

Share post:

कीक्ली रिपोर्टर, 13 नवंबर, 2017, शिमला

शैमरॉक डैज़लर्ज़ प्ले स्कूल, शिमला, में वार्षिक दिवस पर्व का आयोजन बड़े धूम धाम से किया गया | जिसमें बच्चों, अभिभावकों व स्टाफ की समस्त सदस्याओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया व इस अवसर का भरपूर आनंद उठाया | स्कूल की प्रधानाचार्य शैलजा अमरेईक, नन्हे-मुन्ने बच्चों व स्टाफ की अन्य सदस्याओं द्वारा मुख्यातिथि प्रसिद्ध शिक्षाविद कुमारी शीतल कश्यप, ज्ञान- विज्ञानं समिति जिला शिमला के चेयरमैन आर० एल० चौहान, अविभावकों व अन्य अतिथियों का स्वागत किया |

अपने संबोधन में मुख्यातिथि ने शैमरॉक डैज़लर्ज़ प्ले स्कूल के प्रबंधन व छात्रों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि वे शैमरॉक के साथ पिछले लग-भग 12-13 वर्षों से जुड़ी रही हैं लेकिन जो विशेषताएं व रचनात्मकता उन्होंने शैमरॉक डैज़लर्ज़ प्ले स्कूल संकट मोचन शिमला में देखी हैं वो अचंभित करने वाली हैं |

कार्यक्रम का आगाज़ दीप प्रज्वल्लित करके व सरस्वती वंदना के साथ किया गया | इस अवसर पर स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किये गये जिसका समस्त उपस्थित अतिथियों ने आनंद उठाया | इस वार्षिक दिवस के  थीम “Save Trees and Save Earth – मुझे न काटो बड़ा दुखता है” को बच्चों द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से बहुत उम्दा तरीके से प्रस्तुत किया गया | मुख्यातिथि द्वारा किंशुक को शैमरॉक डैज़लर्ज़ Pride, साव्या को शैमरॉक डैज़लर्ज़ Boy, अन्वेषा को शैमरॉक डैज़लर्ज़ Girl, नत्रिषा को Best Performer and Obedient Child, सानवी  को Best in Academics, खवाइश को Most Confident, शानाया को Best Dancer, आरवी को Most Fascinating Child, स्वरात्मिका को Most Active Child, सोहामदीप को Most Innocent Child तथा किंशुक की दादी आशा तनवर को Most Caring Dadi के ख़िताब से सम्मानित किया गया |

इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमरेईक ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की व समस्त उपस्थित अतिथियों का इस कार्यक्रम में पधारने पर धन्यवाद किया | इस कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित छात्रों, अविभावकों व अन्य अतीथियों ने जलपान का भी आनंद उठाया |

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Diwali Cheer: CM Sukhu Celebrates with ‘Children of the State’

Staying true to his festive tradition, Himachal Pradesh CM Sukhu celebrated Diwali at the Balika Ashram in Mashobra...

Shimla: CM Sukhu & Wife Kamlesh Perform Traditional Pooja

Himachal Pradesh CM Sukhu, along with his wife and Dehra MLA Kamlesh Thakur, performed traditional Govardhan and Vishwakarma...

Festive Cheer: CM Sukhu Distributes Sweets to Traffic Cops

In a heartwarming festive gesture, Himachal Pradesh CM Sukhu spent his Diwali evening sharing holiday joy with frontline...

Festival of Lights: CM Sukhu Celebrates at Residence

Himachal Pradesh CM Sukhu celebrated the festival of lights with his family members at his official residence, Oak...