कोरोना के खतरे से बेखौफ होकर उमंग के शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया

Date:

Share post:

कोरोना महामारी के खतरे से बेखौफ उमंग फाउंडेशन की टीम ने आईजीएमसी ब्लड बैंक मैं रक्त के गंभीर संकट के मद्देनजर शिमला ग्रामीण की गुम्मा पंचायत में स्थानीय संगठनों के साथ मिलकर रक्तदान शिविर लगाया। गावों में कोरोना के आतंक के बावजूद दूसरों का जीवन बचाने के लिए शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन गुम्मा के प्रधान मदन दास शर्मा ने किया।

कोरोना कर्फ्यू के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में उमंग फाउंडेशन की विशेष मुहिम का यह 17वां और गुम्मा पंचायत में दूसरा रक्तदान शिविर था। उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी एवं शिविर के संयोजक विनोद योगाचार्य ने बताया कि गुम्मा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाए गए रक्तदान कैंप में ग्राम पंचायत गुम्मा के अलावा मझेओड़ पंचायत, जनशक्ति युवा मंडल नौटी खड्ड, युवक मंडल जजेहड, और कृषक विकास संघ सनौला गुम्मा ने भी सहयोग दिया। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रियंका धीमान का भी सहयोग रहा।

रक्तदान शिविर का संचालन करने वालों में उमंग फाउंडेशन के विनोद योगाचार्य, सवीना जहां, नरेश  देयोग, हेमंत शर्मा नीलम कंवर और मनोज कुमार शामिल थे।

सुनील ठाकुर, उदय वर्मा, मनोज वर्मा, भास्कर, मनोज कुमार, ध्रुव, खेम राज महंत,अजय, प्रधान जन शक्ति युवा मण्डल गुम्मा ( नौटी खड़ ), खेम राज वर्मा, संजीव गाँगटा, प्रधान युवक मण्डल जजेहड़ ने रक्तदान शिविर लगाने में मदद की। गुम्मा के उप प्रधान हरीश वर्मा, मझेओड़ की प्रधान श्रीमती मनोज वर्मा मनु, बीडीसी सदस्य अनु शर्मा, पूर्व सदस्य मनोरमा चौहान, और वार्ड मेंबर सुनीता देवी एवं धर्मपाल ने भी शिविर में भाग लिया।

आईजीएमसी ब्लड बैंक की टीम में डाक्टर मेघना के साथ रूप लाल शर्मा, कमलजीत, प्रकाश, ज्योति और प्रताप शामिल थे।

उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने कहा उनकी संस्था शिमला ग्रामीण की अन्य पंचायतों में भी रक्तदान शिविर का अभियान जारी रखेगी ताकि शिमला के ब्लड बैंकों को रक्त की आपूर्ति की जा सके।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Campus Buzzes with Energy as Auckland House Hosts Annual Carnival

Laughter, music and excitement filled the air as Auckland House School hosted its much-anticipated Annual Carnival, turning the...

This Day In History

1431 Joan of Arc was executed by burning at the stake in Rouen, France 1814 The First Treaty of Paris was...

Today, 30 May, 2026 : International Day of Potato

International Day of Potato, observed annually on 30 May, is a global observance established by the United Nations...

Dope Test Made Mandatory for Govt Jobs: CM

CM Sukhu has directed that dope testing be made mandatory for all individuals before joining government service, as...