April 24, 2026

बू : डॉo कमल केo प्यासा

Date:

Share post:

डॉo कमल केo प्यासा
प्रेषक : डॉ. कमल के . प्यासा

बू
गंदगी की
गलने की
सड़ने की
चाहे हो दूषित खाद्यानों की
या ऋणात्मक सोच विचारों की !

बू
आ ही जाती है,
अंतर से
फासले से
स्तर बदल जाने से
कुछ ऊंचा उठ जाने से
या आभासी चमक आने (पाने)से !

बू
कैसी भी हो
रुकती नहीं
छुपती नहीं
फैल जाती है
पहचान पाने से
आदर सत्कार बड़ जाने से
या औकात भूल जाने से !

बू
परिपक्वता की
हद से ज्यादा पक्क जाने की
बीच में ही दब जाने की
घुटन की
अरे कैसी भी हो
रोको उसे,
मत पनपने दो
न बड़ने दो !

बू
कहां से
कैसे उठती है
जानों गुण धर्म पहचानो
तदानुसार यथा ही रहने दो !
न छेड़ छाड़ करो न पुचकारो
न मिलो न मिलने दो
बस खुले एकांत में विचरने दो !

बू
से (क्योंकि)
बढ़ती हैं दूरियां
फैलती है नफरत,
दिलों में पनपती है कटुता
और तड़पाती है आंतरिक
अशांति मन की !

बू : डॉo कमल केo प्यासा

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Shimla’s Young Readers Meet Ghosts, Horror & a Storyteller’s Magic on World Book Day

SHIMLA – Literature enthusiasts, acclaimed authors, and young readers gathered at the Brews and Books Café on Mall...

This Day in History

1970 First Earth Day observed: Millions of people across the United States took part in the inaugural Earth Day,...

Today, 22 April, 2026 : World Earth Day

World Earth Day is observed every year on April 22 to raise global awareness about environmental protection and...

हिमाचल : धातु अभिलेख, संदर्भ मण्डी – डॉ. कमल के. प्यासा

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर, (मोहाली) मण्डी क्षेत्र से प्राप्त होने वाले धातु अभिलेखों में ताम्र पट्ट, धातु...