COTPA 2003 के संदर्भ में अधिकारियों की बैठक

Date:

Share post:

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन मैं COTPA 2003 के संदर्भ में अधिकारियों की बैठक ली. उन्होंने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कटिबद्ध है और तंबाकू मुक्त राज्य और युवाओं में तंबाकू रहित रहने के लिए सकारात्मक संदेश देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू एवं सिगरेट की बिक्री विषय है और तंबाकू पदार्थों के खिलाफ चेतावनी संदेश लगाना अनिवार्य है.


इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने का आह्वान किया ताकि युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके और संवेदीकरण प्रक्रिया पर बल दिया. इस अवसर पर उप मंडल अधिकारी शिमला ग्रामीण निशांत कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेखा चोपड़ा, जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पोल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रमा कवर मौजूद रहे.

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

भारतनेट से बदलेगी शिमला की डिजिटल तस्वीर

भारत सरकार की संशोधित भारतनेट (Amended BharatNet) परियोजना के तहत शिमला जिले की सभी 412 ग्राम पंचायतों को...

मानसून से पहले अलर्ट मोड पर शिमला प्रशासन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) शिमला की बैठक उपायुक्त एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में...

बाल देखभाल संस्थानों में बनेगी पोषण वाटिका

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना और जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक वीरवार को उपायुक्त शिमला...

सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन से गुमशुदा मामलों में आएगी नई तेजी

गुमशुदा व्यक्तियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा तथा शीघ्र तलाश सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने...