डॉ धनीराम शांडिल ने स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता पर दिया जोर

Date:

Share post:

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनीराम शांडिल ने आज चायल के समीप भलावग में ग्रामीण मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मेले देव भूमि हिमाचल की अनोखी पहचान हैं और परस्पर भाईचारे का प्रतीक हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी से आधुनिक युग में पारंपरिक संस्कृति के महत्व को पहचानने का आह्वान किया और इससे प्रेरणा लेकर अपनी धरोहर को समृद्ध बनाने का आग्रह किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ मेलों में भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करना चाहिए और सौहार्द पूर्ण माहौल में स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने का आश्वासन दिया ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। कैबिनेट मंत्री ने मेला कमेटी को 21000 रुपए की धनराशि प्रदान की। इससे पूर्व स्थानीय प्रधान स्वरूप ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उनके समक्ष मांग पत्र प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, सोलन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव ठाकुर, परवाणु नगर परिषद अध्यक्ष निशा शर्मा, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी गण, अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Governor Lauds Cultural Initiative in Shimla

Actor and President of the Akhil Bharatiya Kalakar Sangh, Rohitashv Gour, along with Vice-President Rekha Gour, called on...

मीमांसा 2026: गेयटी में सजेगा साहित्य, कला और सृजन का महोत्सव

बच्चों और युवाओं में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने तथा साहित्यिक और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने...

शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026: लोक संस्कृति और संगीत का संगम

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 (8 से 12 जून) में हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति, कला और संगीत की भव्य...

ऑपरेशन ‘नया सवेरा’: चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार

मुख्यमंत्री द्वारा 15 नवंबर 2025 को शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा अभियान “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” के तहत हिमाचल...