ग्रीन रेटिंग फाॅर इंटिग्रेटिड हैबीटैट असेस्मेंट

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश सरकार को ग्रीन रेटिंग फाॅर इंटिग्रेटिड हैबीटैट असेस्मेंट (GRIHA) द्धारा नई दिल्ली मे आयोजित कार्यक्रम में हरित भवन सर्टिफिकेट अवार्ड (Green Building Certificate Award) प्रदान किया गया । यह अवार्ड कोष, लेखा एवं लाॅटरीज विभाग के अधिकारियों को भारत पर्यावास केंद्र, नई दिल्ली में एक समारोह में प्रदान किया गया। नए भवन निर्माण की श्रेणी में ज़िला कोष सिरमौर ने हरित भवन मूल्यांकन प्रणाली (Green Building Certification System) के तहत हरित भवन के लिए 4-स्टार रेटिंग प्राप्त की है।

कोष, लेखा एवं लाॅटरीज विभाग द्धारा विश्व बैंक से वित्तपोषित सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (PFM Project) के तहत हरित भवन बनाने की पहल की गई है जिसके तहत नौ अन्य कोष भवन हरित भवन शामिल हैं । कोष, लेखा एवं लाॅटरीज विभाग द्धारा आगामी तीन-चार महीनों में उपकोष अर्की, गोहर, कृष्णगढ़ और फतेहपुर में भवन निर्माण का कार्य पूर्ण कर हरित भवन सर्टिफिकेट प्राप्त करने का ल़क्ष्य है।

हरित भवन का उद्देश्य पर्यावरण को सुरक्षित रखने और प्राकृतिक संसाधनों का सही प्रकार से इस्तेमाल करने के साथ-साथ बढ़ते प्रदूषण और बिजली की खपत को कम किया जा सके । हरित भवन में पानी की अधिक से अधिक बचत होती है । पानी की अधिक बचत और रिचार्जिंग हेतु भवन /इमारत के परिसर के चारों ओर बारिश के पानी का संग्रहण (रेन वाॅटर हारवेस्टिंग) का इस्तेमाल किया जाता है।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Eco-Friendly Nanofiber Breakthrough for Treating Dye-Contaminated Wastewater

Researchers at the Institute of Nano Science and Technology (INST) Mohali, an autonomous institution under the Department of...

Preserving the Himalayas is a Shared National Responsibility

Stressing that every citizen has a stake in protecting the Himalayan ecosystem, Union Minister Dr. Jitendra Singh stated...

पीएम श्री जेएनवी ठियोग आधारभूत सुविधाएं और छात्र कल्याण समीक्षा

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ठियोग की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में...

Governor Gupta Leads Navratri Prayers At Lok Bhavan

Marking the third day of Sharad Navratri, Governor Kavinder Gupta led a traditional yajna at Lok Bhavan,...