हाइकु (सावन)

Date:

Share post:

कल्पना गांगटा, गांगटा निवास, लम्बीधार ढल्ली (शिमला)

देखो सावन,

बरसे रिमझिम,

मनभावन।

*************

हुई बरखा,

अब छाया आमोद,

धरती हंसी।

**************

कूकी कोयल,

आया सावन मास,

खिली कोंपलें।

****************

हरी चूड़ियां,

मेंहदी लगे हाथ,

विरही मन।

***************

सकल धरा,

हंसे नयन मूंद,

भीगा वदन।

*************

मस्त गोपाल,

भीगे सावन नीर,

होके अधीर।

**************

हरित धरा,

सबके मन मोहे,

ठंडी समीर।

************

शिव सावन,

नाचते कावड़िए,

हर्षित मन।

*************

घिरे बदरा,

सौंदर्य सुवासित,

धानी चूनर।

***************

शीतल हवा,

घटा है घनघोर ,

ठंडा मौसम।

*************

बरसी बूंदें,

मन को ललचाए,

गर्म पकौड़ी।

**************

बरसे नीर,

हरसे कण-कण,

खिलते फूल।

*************”””

बारिश संग,

भीगे धरा गगन,

होके मगन।

**************

पंछी चहके,

रीझते खेत- खेत,

घटा सुहाए।

*****************

भावना भरी,

नभ की सूनी छाती,

नाचते मोर।

***************

Sukhu Honours Himachal Pradesh Board Exam Topper

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

हिमाचल : लेख/अभिलेखों वाले प्राचीन सिक्के भाग 2 गतांक से आगे

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी यौद्धेय सिक्के : 8.सिक्के की धातु = ताम्र। सिक्के का आकर = गोलाकार। सिक्का का व्यास...

ESMA Action Prevents Garbage Chaos in Shimla

In a decisive move to maintain public hygiene and civic order, District Magistrate Shimla Anupam Kashyap has imposed...

रक्छम-छितकुल में भालू परिवार कैमरे में कैद

रक्छम छितकुल वन्यजीव अभयारण्य में हिमालयी भूरे भालू की मौजूदगी का एक महत्वपूर्ण फोटोग्राफिक रिकॉर्ड सामने आया है।...

नर्स दिवस पर सेवा और समर्पण का संदेश

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान...