हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में एहम योगदान

Date:

Share post:

आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के अंतर्गत भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से उत्कृष्ट अध्ययन केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली (शिमला) के विद्यार्थियों द्वारा चमियाना गांव में 13 अगस्त 2022 को एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। जिसके माध्यम से गांव के लोगों को अपने -अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया गया था। उसका एक वीडियो विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किया गया । महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सी बी मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा उनके साथ प्रोसेसर भारती भागड़ा भी कार्यक्रम में विद्यमान थी। इस कार्यक्रम की सभी द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई तथा मुख्य अतिथि प्राचार्य महोदय ने बच्चों को अपने अंदर राष्ट्रभक्ति की भावनाओं को हमेशा सुदृढ रखने का आवाहन किया । इस अवसर पर कार्यक्रम को प्रस्तुत करने वाले 19 विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

हिमाचल बनेगा प्राकृतिक खेती में देश का अग्रणी राज्य: CM

मुख्यमंत्री ने आज यहां कृषि विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार विभाग को प्राकृतिक...

CM Sukhu Highlights Key Achievements of Congress Rule

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu said that the Congress government in Himachal Pradesh has delivered a performance-driven...

खेल और शिक्षा में नई ऊंचाइयों की ओर हिमाचल

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर...

हिमाचल में सुरक्षित फीकल स्लज प्रबंधन की शुरुआत

ग्रामीण विकास विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश, खुले में शौचमुक्त (ODF) बनने के बाद अब...